लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया, कुछ पुलिस के बचाव में तो कइयों का फूटा गुस्सा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 17, 2019 17:06 IST

दिल्ली पुलिस और ऑटो चालक में मारपीट: घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर की है। दिल्ली पुलिस और ऑटो चालक में मारपीट की वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार (16 जून) की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद ही ये पूरा विवाद शुरू हुआ।राजौरी गार्डन के विधायक ने लिखा है, ''दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार की है।

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और ऑटो ड्राइवर के बीच झड़प की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि इन्होंने ऑटो ड्राइवर और उसके  नाबालिग बेटे को पीटा है।  इस घटना के बाद दिल्ली के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने जिस शख्स ने पीटा है उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि पीड़ित शख्स के पीठ पर कितनी ज्यादा चोट लगी है। घटना के बाद लोग सोशल मीडिया #Delhipolice #MukherjeeNagar के साथ दिल्ली पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिल्ली पुलिस के समर्थन में हैं। कुछ लोगों का कहना दिल्ली पुलिस पर पहले ऑटो ड्राइवर की ओर से हमला किया गया है।

इन हैशटैग के साथ लोग ऑटो ड्राइवर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि केन्द्र सरकार दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई करें। उन्होंने दिल्ली पुलिस की निंदा भी की है। हालांकि दिल्ली पुलिस का ये भी दावा है कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

राजौरी गार्डन के विधायक ने लिखा है, ''दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार की है। मुखर्जी नगर में ऑटो ड्राइवर गुरजीत सिंह के साथ बिना बात के मारपीट की और उसकी पगड़ी पर पैरों से प्रहार किया है। मैं वीडियो में नज़र आ रहे दिल्ली कर्मियों को सरेआम बेइज़्ज़त करके बरखास्त करने की माँग करता हूँ।''

वहीं, एक यूजर ने लिखा है, अब जरा इस वीडियो के आगे का हिस्सा देखिये। पुलिसवालों ने जब टेम्पो चालक को पकड़ा तो उसका नाबालिग बेटा टेम्पो के पास गया और टेम्पो चलाकर पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी। जिसके बाद पुलिसवालों ने टेम्पो चालक के बेटे को पीटा।

आप भी देखें कुछ ट्वीट 

जानें क्या है पूरी घटना 

रविवार (16 जून) की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हुई। ऑटो ड्राइवर ने ‘कृपाण’ (तलावर) निकाल ली और दिल्ली पुलिस के अफसर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर खतरनाक ढंग से ऑटो चला रहा था। उसके ऑटो से पुलिसकर्मी की पैर में चोट लगी थी। इसके बाद दर्जनभर पुलिस वाले ड्राइवर पर लात-घूंसे और लाठियां बरसाने लगे। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल कंटेंटवायरल वीडियोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी