लाइव न्यूज़ :

क्या निर्मला सीतारमण की बेटी है फोटो में दिख रहीं महिला अफसर? जानिए क्या है सच

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 4, 2019 18:44 IST

तस्वीर 7 नवंबर के दिन निर्मला सीतारमण के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की गई थी। वहीं रक्षामंत्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फोटो के साथ तीन तस्वीरें और भी दिखीं, लेकिन कुछ लोगों ने बिना जांच-पड़ताल किए उन्हें सीतारमण की बेटी बता दिया।

Open in App

सोशल मीडिया पर हाल ही में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो हुई। इसमें रक्षामंत्री एयरफोर्स में तैनात एक महिला अफसर के साथ नजर आईं। कमेंट्स में कुछ यूजर्स ने महिला अफसर को निर्मला सीतारमण की बेटी बताया। यही सूचना तेजी से वायरल हो गई, तस्वीर को सैकड़ों लाइक्स और शेयर मिले। एक यूजर ने लिखा- "रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एयरफोर्स में तैनात अपनी बेटी के साथ... पहली रक्षामंत्री या पहली केंद्रीय मंत्री या पहली राजनीतिज्ञ जिनकी संतान देश की रक्षा में तैनात है.. इसे कहते है देश सेवा का जज्बा...।" हालांकि जब तस्वीर को लेकर छानबीन की गई, तो हकीकत कुछ और ही निकली।

जानिए क्या है सच्चाई: दरअसल निर्मला सीतारमण जिस महिला अफसर के साथ खड़ी हैं, वो उनकी बेटी नहीं हैं। इस अफसर का नाम निकिता वीरियाह है, जबकि सीतारमण की बेटी वांगमई पकराला हैं। तस्वीर 7 नवंबर के दिन निर्मला सीतारमण के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की गई थी। वहीं रक्षामंत्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फोटो के साथ तीन तस्वीरें और भी दिखीं, जिस पर साफ लिखा था- "श्रीमति निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश के ह्यूलोंग में सैनिकों, उनके परिवार और स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाई।"

तस्वीर में ही छिपी थी हकीकत: निर्मला सीतारमण के साथ जो महिला अफसर इस तस्वीर में नजर आ रही हैं, उनका नाम तस्वीर को गौर से देखने पर आप खुद जान सकते हैं। दरअसल उनकी वर्दी पर जो बैज लगा है, उसमें साफ लिखा है- निकिता। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो