लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः बुजुर्ग ने अपने घर के बाहर खड़े वाहनों से तंग आकर पड़ोसी सीएम सिद्धरमैया कार का रास्ता रोका, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 21:45 IST

बेंगलुरुः वरिष्ठ नागरिक की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में हुई है जो उसके घर के सामने खड़े वाहनों की लंबी कतार से परेशान होकर सड़क पर चिल्लाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने बुजुर्ग व्यक्ति की समस्या का निदान किया या नहीं।पिछले पांच वर्षों से परेशान है लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया।सिर्फ मेरे घर का मुख्य दरवाजा ही मिलता है?

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एक बुजुर्ग पड़ोसी ने अपने घर के सामने लगातार खड़े हो रहे वाहनों से तंग आकर उनकी (मुख्यमंत्री की) कार का रास्ता रोक लिया। इस दौरान पड़ोसी ने सबसे पहले अपनी पांच वर्षों से चल रही समस्या का निपटारा करने की मांग की।

वरिष्ठ नागरिक की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में हुई है जो उसके घर के सामने खड़े वाहनों की लंबी कतार से परेशान होकर सड़क पर चिल्लाने लगा। इस घटना का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। यह ज्ञात नहीं है कि मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग व्यक्ति की समस्या का निदान किया या नहीं।

घर के सामने वाहन खड़ा करने वालों को डांटते हुए बुजुर्ग ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से परेशान है लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। बुजुर्ग ने कहा, ''तुम्हारे पास (गाड़ियां) खड़ी करने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। तुम्हें सिर्फ मेरे घर का मुख्य दरवाजा ही मिलता है?''

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों और अधिकारियों पर चिल्लाने के दौरान मुख्यमंत्री की कार मुख्य दरवाजे से बाहर आई। वह कार के सामने खड़ा हो गया और रास्ता रोक दिया। मुख्यमंत्री ने कार का शीशा नीचे करते हुए बुजुर्ग की समस्या सुनी।

पुरुषोत्तम ने कहा, ''यहां यातायात का कोई नियम नहीं है। हर जगह रास्ता अवरुद्ध है। मैं अपने घर में प्रवेश नहीं कर पा रहा हूं। मैं पिछले पांच वर्षों से परेशान हूं। लोग यहां किसी भी तरह वाहन खड़ा कर देते हैं।'' अधिकारियों ने जबरदस्ती पड़ोसी को हटा दिया जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ गया। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप