लाइव न्यूज़ :

Video: बाघ ने हवा में इस शख्स को लपका, आगे जो हुआ उसने कर दिया सभी को हैरान

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 25, 2020 13:26 IST

बाघ और इंसानों के बीच झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देबाघ ने किया लोगों पर पलटवार।हवा में उछलकर बाघ ने एक शख्स को दबोचा।बाघ के हमले में बाल-बाल बचा शख्स।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से  वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाघ की पकड़ में आने के बावजूद सकुशल बच निकलता है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो ने सभी को हैरत में डाल दिया है और फिर एक बार साबित कर दिया है कि आखिर क्यों इस प्रजाति को जंगल का राजा कहा जाता है।

बाघ ने अचानक किया पलटवार

वीडियो में कुछ लोग बाघ को भगाते दिख रहे हैं, लेकिन ये बाघ अचानक पलटवार करता है। बाघ वापस मुड़ता है और एक शख्स की ओर तेजी से दौड़ता है। वो शख्स ढलान की ओर छलांग लगाता है, लेकिन बाघ उसे हवा में ही लपक लेता है।

हाथ आने के बावजूद बाघ ने बख्श दी जान

दोनों नीचे गिरते हैं, लेकिन बाघ को जाने क्या सूझती है और वो शख्स को छोड़कर वापस भाग जाता है। पहले तो इस शख्स को कुछ समझ नहीं आता, लेकिन कुछ देर बाद वो उठकर भगवान का शुक्रिया अदा करता है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने वाले आईएफएस अफसर रमेश पांडे ने लिखा, "इंसानों का पीछा करना बाघ की प्रवृति नहीं है। इंसान-जानवर खुशी से तभी रह सकते हैं जब उनके बीच एक सुरक्षित दूरी बनी रहे। इसलिए जानवरों से दूर रहे हैं और उन्हें जीने दें।"

गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ

गाजियाबाद के राजनगर इलाके में मंगलवार को एक तेंदुआ देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के जनरेटर कक्ष में घुस गया। एक कर्मी जब जनरेटर चालू करने गया, तभी तेंदुआ उसके ऊपर कूद गया, जिसके बाद कर्मी की चीख निकल गई। उन्होंने बताया कि उसके सहकर्मी वहां पहुंचे और तेंदुओं को लाठियों से पीटा, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़कर संस्थान के परिसर में घुस गया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरओएमजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो