लाइव न्यूज़ :

18 महीने के बेटे को पिता ने खेलने के लिए दी बंदूक, फिर सिखाया रिवॉल्वर लोड करना, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 20:37 IST

सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो उस वक्त की है जब आदर्श उपाध्‍याय अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद स्‍कूल के ट्रस्‍टी आदर्श उपाध्‍याय की काफी आलोचना भी की जा रही है। वीडियो में सफाई देते हुये उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने रिवॉल्वर बेटे को दी थी तो वह लॉक थी।

महाराष्‍ट्र के थाणे जिले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा रहा एक पिता अपने 18 महीने के बेटे के हाथ में बंदूक दे देता है। इतना ही नहीं पिता  रिवॉल्वर लोड कराना भी सीखा रहे हैं। ये वीडियो तितवाला के ग्रेटर वैली स्‍कूल के ट्रस्‍टी आदर्श उपाध्‍याय की है। 

वीडियो वायरल होने के बाद स्‍कूल के ट्रस्‍टी आदर्श उपाध्‍याय की काफी आलोचना भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो उस वक्त की है जब आदर्श उपाध्‍याय अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। इसी दौरान उन्‍होंने अपने मासूम बच्‍चे को खेलने के लिए रिवॉल्‍वर दे दिया। 

मुंबई मिरर के मुताबिक वीडियो के वायरल होने के बाद तितवाला पुलिस ने इस बात की पुष्टी भी की है। वीडियो के वायरल होने के बाद पिता ने सफाई देने के लिए वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। 

वीडियो में सफाई देते हुये उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने रिवॉल्वर बेटे को दी थी तो वह लॉक थी। उन्होंने कहा, 'मैं सारे परिवार वालों से अपील करना चाहता हूं कि आप ऐसा बिल्कुल ना करे, मेरे से जो गलती हुई है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो