लाइव न्यूज़ :

पिता 5वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी को बनाना चाहता है IAS, अधिकारी को मैसेज कर पूछी तरकीब, ट्वीट वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2022 18:04 IST

एक पिता ने ट्विटर पर एक आईएएस अधिकारी से अपनी बच्ची को भी अफसर बनाने के लिए सुझाव मांगे। ऐसे में साल 2009 के आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने ट्विटर पर बाकी यूजर्स के बीच एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक पिता द्वारा अपनी बेटी को लेकर उन्हें एक मैसेज भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी यूजर्स की तरह खुद आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण भी हैरान हैं।उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसपर क्या और कैसी प्रतिक्रिया दें।यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को काफी तंज कसे हैं। 

नई दिल्ली: भारत में लोगों को सिविल सर्विसेज का इतना ज्यादा क्रेज है कि अधिकांश लोग इसके लिए लगातार ट्राई करते रहते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को बड़े होकर आईएएस, आईपीएस, पीसीएस जैसी नौकरियों को पाने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए लगातार बोलते रहते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बच्चा बड़ा होकर आईएएस, आईपीएस या पीसीएस ही बनना चाहे। ऐसे में जरूरी है कि यह बच्चे पर ही छोड़ दिया जाए कि उसे बड़े होकर क्या बनना है। मगर इसके बावजूद कई पेरेंट्स बच्चों पर अधिकारी बनने का दबाव जरूर बनाते हैं। 

कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, एक पिता ने ट्विटर पर एक आईएएस अधिकारी से अपनी बच्ची को भी अफसर बनाने के लिए सुझाव मांगे। ऐसे में साल 2009 के आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने ट्विटर पर बाकी यूजर्स के बीच एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक पिता द्वारा अपनी बेटी को लेकर उन्हें एक मैसेज भेजा गया है। इस मैसेज में वो व्यक्ति आईएएस अधिकारी से यह पूछता हुआ नजर आता है कि अपनी बेटी को आईएएस अधिकारी बनाने के लिए उसे क्या करना चाहिए। 

क्या लिखा मैसेज?

व्यक्ति ने मैसेज में लिखा, "गुड इवनिंग सर। मेरी बेटी 5वीं क्लास में है। मैं चाहता हूं कि वो एक आईएएस ऑफिस बने। कृपया मार्गदर्शन करें कि कैसे मैं उसके लिए पढ़ाई का वातावरण बना पाऊं। उसे किताबें पढ़ने का काफी शौक है। कृपया किताबों का भी सुझाव दें जिससे वो अपने ज्ञान को बढ़ा सके। आपके गाइडेंस का इंतजार है।" फिलहाल, बाकी यूजर्स की तरह खुद आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण भी हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसपर क्या और कैसी प्रतिक्रिया दें। वहीं, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को काफी तंज कसे हैं। 

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया

टॅग्स :IASसंघ लोक सेवा आयोगUPSCIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो