लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शादी समारोह में जम कर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2021 10:39 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फारूक अब्दुल्ला और कैप्टन अमरिंदर सिंह का डांस का वीडियो शादी समारोह का है। मौका अमरिंदर सिंह की पोती की शादी का था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में जम कर फारूक अब्दुल्ला ने किया डांसफारूक अब्दुल्ला डांस करते-करते अमरिंदर सिंह को भी डांस फ्लोर पर खींच कर ले आए'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'गुलाबी आंखे जो तेरी देखी' गाने पर दोनों नेताओं ने किया डांस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक दलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा ये वीडियो दरअसल अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह की बेटी शेहरिंदर कौर की शादी समारोह का है। मंझे हुए दोनों नेता इसी समारोह में पैर थिरकाते नजर आए।

वीडियो में सबसे पहले फारूक अब्दुल्ला 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'गुलाबी आंखे जो तेरी देखी' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। करीब 60 और 70 के दशक के इन दोनों सुपहिट गानों पर डांस करते हुए फारूक अब्दुल्ला इसी बीच अमरिंद सिंह का हाथ भी पकड़कर उन्हें डांस फ्लोर तक ले आते हैं। देखें वीडियो...

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन देविन नारंग से रविवार को चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में हुई। इससे पहले अमरिंदर सिंह का इस समारोह में एक पंजाबी लोकगीत गाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस दौरान वे नई शादी-शुदा जोड़े और अपनी पत्नी प्रनीत कौर के पास बैठे नजर आए थे।

बताते चलें कि फारूक अब्दुल्ला हाल में उस समय भी चर्चा में थे जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था।

याचिका में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने को लेकर दिये गये बयान पर फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि ये राजद्रोह का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि सरकार की राय से अलग विचारों की अभिव्यक्ति को राजद्रोह नहीं कहा जा सकता है।

कोर्ट ने साथ ही याचिकाकर्ताओं पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा, 'सरकार की राय से भिन्न विचारों की अभिव्यक्ति को राजद्रोह नहीं कहा जा सकता है।'

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाअमरिन्दर सिंहवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी