लाइव न्यूज़ :

बेटी की शादी में आने के लिये परिवार ने भेजा पीएम मोदी को न्योता, पत्र लिखकर प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 11:42 IST

परिवार वालों का कहना है कि वो इस पत्र को फ्रेम करवा कर रखेंगे। परिवाल वाले पीएम मोदी का इसे आशीर्वाद मान रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार वालों का कहना है कि शादी वाले दिन वो इस पत्र को फ्रेम करवाकर भी रखेंगे। पीएम मोदी की ओर से लिखे पत्र में शादी में बुलाने के लिये धन्यवाद दिया गया है।

तमिलनाडु के वेल्लोर में रहने वाले राजशेखरन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शादी में आने का आमंत्रण भेजा था। पीएम मोदी ने परिवार को बधाई संदेश भेजा है। राजशेखरन परिवार प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बधाई संदेश को पाकर काफी खुश है। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टी. एस. राजशेखरन ने अपनी बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया था। राजशेखरन रिटायर्ड मेडिकल रिसर्चर हैं।

पीएम मोदी ने इस न्यौता पर राजशेखरन परिवार को बधाई संदेश भिजवाया है। बधाई पत्र में पीएम मोदी ने वर-वधू को शादी की शुभकामनाएं दी है। राजशेखरन ने 11 सितंबर को होने वाली अपनी बेटी की शादी के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा था। 

पीएम मोदी ने पत्र में क्या लिखा है? 

पीएम मोदी की ओर से लिखे पत्र में शादी में बुलाने के लिये धन्यवाद दिया गया है। पत्र में लिखा है राजशेखरन की बेटी राजश्री और होने वाले दमाद सुदर्शन को शादी की बहुत-बहुत बधाई। वर-वधू को आने वाले भविष्य की भी शुभकामनाएं दी गई है। पत्र में पीएम मोदी ने बताया है कि वह अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पायेंगे। 

परिवार वालों का कहना है कि वो इस पत्र को फ्रेम करवा कर रखेंगे। परिवाल वाले पीएम मोदी का इसे आशीर्वाद मान रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि शादी वाले दिन वो इस पत्र को फ्रेम करवाकर भी रखेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी