लाइव न्यूज़ :

Amazon पर मिल रहा 99% डिस्काउंट, महज 1 हजार रुपये में LED टीवी!

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2019 17:57 IST

तेजी से शेयर किया जा रहे ये लिंक्स बिल्कुल फेक हैं। इनमें आपको किसी ऑर्डर से पहले 10 दोस्तों को शेयर करने को भी कहा जा रहा है, ताकि उनका लिंक अधिक से अधिक फॉरवर्ड हो सके।

Open in App

इन दिनों एक WhatsApp पर एक लिंक खूब शेयर किया जा रहा है, जिसके मुताबिक Amazon आपकी पसंदीदा चीजों को 99% डिस्काउंट पर दे रहा है। इस लिंक को देखकर आप खुश हो जाएंगे और क्लिक करेंगे, तो पाएंगे कि महंगे सामान 9 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये में मिल रहे हैं। आप सामान ऑर्डर कर देंगे। यहां तक कि अपनी निजी जानकारी भी वहां डाल देंगे, फिर डिलवरी का इंतजार करेंगे, और यूं ही करते रहेंगे...

दरअसल, तेजी से शेयर किए जा रहे ये लिंक्स बिल्कुल फेक हैं। इनमें आपको किसी ऑर्डर से पहले 10 दोस्तों को शेयर करने को भी कहा जा रहा है, ताकि उनका लिंक अधिक से अधिक फॉरवर्ड हो सके। हकीकत में ये महज क्लिक्स पाने का सबसे घटिया तरीका है, जिसमें लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

अगर आप ऐसे ही एक लिंक पर गौर करें, तो पाएंगे कि उसका यूआरएल http://amazon-bumper.free-4g-recharge.ga/ है, जबकि अमेजन की ऑफिशियल साइट https://www.amazon.in है। इससे आप खुद ही निष्कर्ष निकाल सकते हैं और अपने साथ होने जा रही इस धोखाधड़ी को भांप सकते हैं। 

हालांकि फेसबुक ने इस फर्जीवाड़े को भांपते हुए लिंक को ब्लॉक कर दिया है। अगर आप इसे फेसबुक मैसेंजर के जरिए किसी को शेयर करने की कोशिश करेंगे, तो मैसेज आगे नहीं पहुंच सकेगा। उस पर लिखा आएगा- (#368) The action attempted has been deemed abusive or is otherwise disallowed.

बता दें कि इस प्रकार के लिंक्स पहले भी शेयर हो चुके हैं, जिस पर सैकड़ों लोगों ने बगैर सोचे-समझे विश्वास भी किया। इस तरह की साइट्स पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का भी काफी खतरा रहता है, जिससे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

टॅग्स :अमेजनवायरल कंटेंटअजब गजबमोबाइलशॉपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी