लाइव न्यूज़ :

जानें क्या है विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी के वायरल वीडियो का सच?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 1, 2019 15:40 IST

भारत के द्वारा बनाये गए डिप्लोमेटिक दबाव के बाद पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर रहा है। अभिनंदन पाकिस्तानी विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस गए थे जिसके बाद एयर गन मिसाइल के हमले के बाद उनका विमान गिर गया और अभिनंदन पैराशूट से नीचे उतर गए। 

Open in App

भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह उड़ी। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से आज रिहा किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खुद को विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी बता रही हैं। महिला वीडियो में राजनेताओं से जवानों के त्याग पर राजनीति न करने की अपील कर रही है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर युवा देश के अधिकारिक पेज से ट्वीट किया गया है। कैप्शन लिखा है, ''अभिनंदन की पत्नी का संदेश कि सैनिकों के बलिदान पर बीजेपी न करे राजनीति। #Abhinanadan'' इस वीडियो की क्या सच्चाई है वो हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये सुनिए कि महिला वीडियो में क्या कहती दिख रही हैं.... 

वीडियो में महिला अंग्रेजी में कहते हुए दिख रही हैं...''हेलो, मैं एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी हूं और देश क सेना की ओर से मैं देश वासियों को बताना चाहती हूं कि इस मसले पर आप राजनीति ना करे। एक सैनिक बनने के लिए बहुत कुछ त्यागना पड़ता है।  आप एक बार सोचिए किए इस समय अभिनंदन के परिवार पर क्या बीत रही होगी। इसलिए जब तक भारत-पाक सीमा पर तनाव कम न हो जाए कृपया अपनी रैलियां बंद कर दें। आप हमारे जवानों के हिम्मत को इस तरीके से बर्बाद ना होने दे। मैं फिर दोबारा कर रही हूं कि हिम्मत ना करो। आपसे अपील है कि टिकट गिनना और राजनीति करना बंद करें।" वीडियो में महिला ने खासकर बीजेपी के नेताओं से अपील की है। 

वीडियो की सच्चाई क्या है? 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाली महिला विंद कमांडर अभिनंदन की पत्नी नहीं है। 

कैसे पता चला? 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गूगल पर  जब 'Abhinandan varthaman wife' का कीवर्ड सर्च किया गया तो तेलुगू के वेबसाइट का लिंक खुला।  टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि इस लिंक में लिखा गया है कि अभिनंदन की पत्नी खुद भी भारतीय वायुसेना में पायलट रह चुकी हैं। इस रिपोर्ट में अभिनंदन की पत्नी तनवी मारवाह की तस्वीर भी दी गई है। इस तस्वीर में अभिनंदन की पत्नी और विडियो में दिखने वाली महिला एकदम अलग हैं। खबर के फीचर फोटो में अभिनंदन की पत्नी वायुसेना के ड्रेस में भी दिख रही हैं। 

ये रही वो तेलुगू खबर की लिंक- https://telugu.samayam.com/latest-news/india-news/tanvi-marwaha-wife-of-abhinandan-varthaman-is-a-former-iaf-pilot/articleshow/68202334.cms ( ये वेबसाइट भी टाइम्स ऑफ इंडिया का सहयोगी वेबसाइट है।)

भारत के द्वारा बनाये गए डिप्लोमेटिक दबाव के बाद पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर रहा है। अभिनंदन पाकिस्तानी विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस गए थे जिसके बाद एयर गन मिसाइल के हमले के बाद उनका विमान गिर गया और अभिनंदन पैराशूट से नीचे उतर गए। 

पाकिस्तान के अखबार डौन के मुताबिक अभिनंदन ने उसके बाद भारत माता की जय के नारे लगाये और भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया। 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियावायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो