लाइव न्यूज़ :

Fact Check: अर्नब गोस्वामी के पुलिस हिरासत में पिटाई के दावे के साथ वायरल हो रही है तस्वीर, जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 8, 2020 16:20 IST

तस्वीर को साझा कर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद अर्नब गोस्वामी की बेरहमी से पिटाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अन्य फेसबुक प्रोफाइल समाजवादी राजद ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि अर्णब तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। इस मामले में कोर्ट ने भी माना है कि मुंबई पुलिस हिरासत में अर्नब के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।

नई दिल्ली: टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी इस समय जेल में बंद हैं। मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

अब सोशल मीडिया पर अर्नब गोस्वामी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को साझा कर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद अर्नब गोस्वामी की बेरहमी से पिटाई की है।

वायरल पोस्ट में किया जा रहा है ये दावा-

बता दें कि अर्नब गोस्वामी के समर्थन में ट्वीट करते हुए ट्विटर यूजर ‘Rangoli Chandel (Ranaut)’ ने भी वायरल तस्वीरों (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”Can’t believe he is #ArnabGoswami…If it’s real…..Maharashtra Govt has asked for the dooms day. I m terribly Perturbed.BlackDay4Press.”

इसके अलावा एक अन्य फेसबुक प्रोफाइल समाजवादी राजद ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि अर्णब तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। अन्य यूजर्स ने इन तस्वीरों को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। हालांकि, सोशल मीडिया के यूजर्स ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी प्रोफाइल से शेयर किया है।

अर्णब तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं :😂 #Arnavgoswami

Posted by समाजवादी राजद on Wednesday, 4 November 2020

अर्णब गोस्वामी के तस्वीर की सच्चाई ये है-

न्यूज सर्च में हमें उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई खबरें मिली,  जिसमें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, हमें किसी भी खबर में वह तस्वीर नहीं मिली, जिसे अर्नब का बताकर वायरल किया जा रहा है।

गूगल सर्च के दौरान हमने पाया कि टीवी पत्रकार आलोक पांडेय ने अपनी वेरिफाइड ट्विटर प्रोफाइल से 10 जनवरी 2020 को इस घटना के वीडियो को ट्वीट किया है, जिसमें कुछ पुलिसवालों को निर्ममतापूर्वक युवक की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।

इससे साफ है कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से पहेल का यह वीडियो है। इस वीडियो का अर्णब की गिरफ्तारी से कोई लेनादेना नहीं है। 

कोर्ट ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद मारपीट के आरोप को किया खारिज-

इसके साथ ही बता दें कि अर्नब गोस्वामी से हिरासत में मारपीट को लेकर कोर्ट में याचिका दायर किया गया था। इस मामले में न्यायाधिश ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। बीबीसी की मानें तो कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने के बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि मुंबई पुलिस हिरासत में अर्नब के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। कोर्ट ने मारपीट के मुद्दे पर किसी भी तरह सुनवाई करने से इनकार कर दिया। 

वायरल तस्वीर को लेकर निष्कर्ष

बता दें कि सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ अर्नब गोस्वामी के इस तस्वीर को साझा किया जा रहा है। अर्नब को हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं। यही नहीं यह तस्वीर जिस वीडियो का हिस्सा है वह काफी पुराना है।

 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीफैक्ट चेकमुंबई पुलिसमुंबईजेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो