लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कोरोना पॉजिटिव डोनाल्ड ट्रम्प को दिया गया रूसी कोविड वैक्सीन?, जानें वायरल हो रहे ट्रम्प के ट्वीट की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 10, 2020 09:16 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्वीट बताकर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रम्प ने कोरोना वायरस पॉजिटिव आने पर रूसी वैक्सीन लेने की बात कही है। जाने इसकी सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्दे2 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही डोनाल्ड ट्रम्प अपने सरकारी आवास पर लौट आए थे। रूसी वैक्सीन पर एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि मुझे उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2 अक्टूबर को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके द्वारा कथित रूप से ट्वीट किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद खूद जानकारी ट्वीट कर दी है कि उन्हें रूसी कोविड-19 वैक्सीन का एक शॉट दिया गया है। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट को लेकर किए जा रहे दावे की सच्चाई क्या है? 

बता दें कि ट्रम्प द्वारा कथित रूप से पोस्ट किए गए एक ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट ट्विटर  पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में रूसी कोविड-19 वैक्सीन का एक शॉट लिया था। 

ट्रम्प के ट्वीट का कथित तौर पर स्क्रीनशॉट बताए जा रहे ट्वीट में लिखा है, “मुझे अभी व्हाइट हाउस में कोविड-19 के लिए वैक्सीन शॉट मिला है। यह वैक्सीन वह है जिसे रूस में बनाया गया था। मुझे सुबह 8 बजे शॉट मिला और मैं अब सही महसूस कर रहा हूं। आप सभी को बताना चाहता हूं कि यह बिना किसी दुष्प्रभाव के पूरी तरह से सुरक्षित वैक्सीन है।"

इस स्क्रीनशॉट को एक सोशल मीडिया यूजर ने इस कैप्शन के साथ साझा किया- हम सबों के लिए सकारात्मक खबर है! अब हम रिलेक्स महसूस कर सकते हैं। 

क्या है सच्चाई?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी कोविड-19 वैक्सीन लेने के बारे में न तो कोई ट्वीट किया है और न ही कोई बयान दिया है। ऐसे में साफ है कि सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट का यह फेक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

बता दें कि हमने डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट से उनके द्वारा किए गए सारे ट्वीट को जांचा तो हमें उनके द्वारा किया गया ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला। इसके अलावा, वायरल ट्वीट में कई व्याकरण संबंधी त्रुटियां हैं जो ट्रम्प के ट्वीट पर समान्य तौर पर देखने को नहीं मिलते हैं। इसके अलावा, ट्वीट की अंतिम पंक्ति में बेलारूसी भाषा में लिखे गए कुछ शब्द हैं जो अंग्रेजी से अनुवाद किए गए हैं। इस तरह यह ट्रम्प के नाम पर वायरल पोस्ट गलत (फेक) है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसट्विटरअमेरिकारूसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल