लाइव न्यूज़ :

Fact Check: बहरीन के किंग का रोबोट बॉडीगार्ड के साथ वीडियो वायरल होने का दावा, जानें क्या है सच्चाई

By प्रिया कुमारी | Updated: August 17, 2020 13:48 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बहरीन के किंग और उनके रोबोट बॉडीगार्ड का है। 

Open in App
ठळक मुद्देबहरीन के किंग का रोबोट बॉडीगार्ड के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।कहा जा रहा है कि ये इस वीडियो में बहरीन के किंग और उनके रोबोट बॉडीगार्ड का है।

सोशल मीडिया पर एक शख्स का रोबोट बॉडीगार्ड के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस 30 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गुजर रहा है और उसके पीछे एक विशाल रोबोट भी चला जा रहा है, आस-पास के लोग वीडियो बनाने में लगे लोगों की भीड़ इक्टठा हो जाती हैं।

कहा जा रहा है कि इस वीडियो में बहरीन के किंग हैं और उनके पीछे चलने वाला रोबोट उनका बॉडीगार्ड है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा है और लोग एक-दूसरे को ये वीडियो खूब शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई वो नहीं है, जिसे आप सोशल मीडिया पर देख या पढ़ रहे हैं।

 दरअसल, ये वीडियो बहरीन के किंग का नहीं है। इसे पिछले साल एक सुरक्षा प्रदर्शनी के दौरान दिखाया गया था।  इसके कंधे पर यूएई का झंडा भी देखा जा सकता है, वीडियो में गौर करने पर रोबोट के कंधे और हाथ पर यूएई के राष्ट्रीय ध्वज का निशान दिख रहा है। गल्फ न्यूज और खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आठ फीट लंबा, 60 किलो का रोबोट अबू धाबी की अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का है। 

मिलिट्री का बनियान पहने टाइटन लोगों के बीच से चलता है और अंग्रेजी और अरबी में खुद का परिचय देता है। टाइटन एक प्रसिद्ध चलता फिरता रोबोट है, जिसका वजन 60 किलोग्राम है। यह दुनिया का पहला कमर्शियल एंटरटेनमेन्ट रोबोट कलाकार है जिसे ब्रिटिश कंपनी साइबरस्टीन ने बनाया है। ये वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :दुबईबहरीनवायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल