लाइव न्यूज़ :

Fact Check: कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, 42 फीसदी वोट कम नहीं होते, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

By निखिल वर्मा | Updated: February 12, 2020 17:04 IST

बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन को आप नेता अखिलेश पति त्रिपाठी ने हराया.

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने 12 फरवरी को एक और ट्वीट किया जो वायरल हो गया है।आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 62 सीटें मिली है जबकि बीजेपी को आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा है.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के हौसले हार के बाद भी कम नहीं हुए हैं। उन्हें मॉडल टाउन से हार का सामना करना पड़ा है। ‘गोली मारो...’ का नारा और ‘हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान’ संबंधी बयान देने वाले मिश्रा को आम आदमी पार्टी के निवर्तमान विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने 11,133 मतों से पराजित किया।

मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे और पिछली बार करावल नगर से विधायक बने थे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ निकाले गए मार्च में मिश्रा ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो....को’ के नारे लगाए थे। यही नहीं, मतदान से कुछ दिन पहले मिश्रा ने ट्वीट कर इस चुनाव को ‘हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान का मुकाबला’ करार दिया था। उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और निर्वाचन आयोग ने उन्हें कुछ दिन के लिए प्रचार से प्रतिबंधित कर दिया था।

मॉडल टाउन में पराजित होने के बाद मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने सीएए के विरोधियों के बारे में या शाहीन बाग के बारे में जो कहा, उस पर आज भी कायम हूं। डंके की चोट पर, चुनाव परिणाम आज प्रतिकूल आया है, कल अनुकूल भी आएगा। हम और मेहनत करेंगे। पर इस परिणाम से, सीएए या शाहीन बाग पर सोच बदल लेंगे, यह गलतफहमी मत पालिए।’’

कपिल मिश्रा बुधवार (12 फरवरी) को भी लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने आज ट्वीट किया, कुछ लोग दिल्ली वालों को या हिंदुओ को ताना मार रहे हैं , ये गलत हैं हम में जरूर कोई कमी रह गयी होगी जनता तक पहुंचने में, अपनी बात पहुंचाने में 42% वोट कम नहीं होते, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं ये 42% वोट हमारे मुद्दों और विचारों पर हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है। 

जानें बीजेपी को मिले वोट

चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी को 38.51 फीसदी वोट मिले हैं। इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (0.91% वोट) और रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा (0.35% वोट) ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा। तीनों दलों का वोट प्रतिशत जोड़ दिया जाए तो 39.77 फीसदी वोट एनडीए को पड़े हैं। 

 

टॅग्स :कपिल मिश्रदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो