लाइव न्यूज़ :

Fact Check: चीनी सीमा में घुसने के बाद जश्न मना रहे भारतीय सैनिक, जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की पूरी सच्चाई?

By स्वाति सिंह | Updated: September 8, 2020 16:43 IST

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य उकसावे के चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के आरोपों को मंगलवार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने कभी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार नहीं की या गोलीबारी समेत किसी आक्रामक तरीके का इस्तेमाल नहीं किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि ये भारतीय सेना के जवान हैं जो चीन की सीमा में 4 किलोमीटर अंदर घुसने के बाद जश्न मना रहे हैं।

नई दिल्ली: लद्दाख सीमा पर चीन और भारतीय सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ सैनिकों के डांस के एक वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि ये भारतीय सेना के जवान हैं जो चीन की सीमा में 4 किलोमीटर अंदर घुसने के बाद जश्न मना रहे हैं। लेकिन जब वीडियो को ठीक से जांचा गया तो मालूम हुआ की ये वीडियो फेक है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बड़ी खबर: भारत #चीन के 4 किलोमीटर अन्दर तक घुस चुका है। जश्न मनाते #भारतीय_सेना के जवान। 1962 में हारे रेकिन माउंटेन पास व हुनान पोस्ट 57 साल बाद #भारत के कब्जे में। #जयहिन्द ॥ #जयभारत ॥ #जयमहाभारत’। 

ये है वायरल वीडियो का सच 

लेकिन अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा इसमें तिब्बत का झंडा दिख रहा है। वहीं, तिब्बत आर्मी डांस वीडियो सर्च करने पर यह वीडियो सामने आ रहा है। फैक्ट चेक में पाया गया कि सोशल मीडिया पर चीनी सीमा में घुसने पर भारतीय सैनिकों के जश्न मनाने के नाम पर शेयर किया गया ये पुराना वीडियो है।

भारत ने कभी पार नहीं की एलएएसी, भारतीय सेना

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य उकसावे के चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के आरोपों को मंगलवार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने कभी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार नहीं की या गोलीबारी समेत किसी आक्रामक तरीके का इस्तेमाल नहीं किया। 

पीएलए ने सोमवार देर रात को आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने एलएसी पार की और पूर्वी लद्दाख में पेगोंग झील के पास चेतावनी देने के लिए “खराब तरीके से गोलियां चलाईं।” एक बयान में, भारतीय सेना ने कहा कि यह पीएलए है जो समझौतों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है और आक्रामक युक्तियां अपना रही है जबकि सैन्य, कूटनीतिक एवं राजनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। 

टॅग्स :फैक्ट चेकइंडियावायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो