लाइव न्यूज़ :

क्या WhatsApp रात 11:30 से सुबह 6 बजे तक बंद करने का आया सरकारी ऑर्डर, जानें सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 8, 2020 12:06 IST

व्हाट्सऐप (WhatsApp) बंद होने के इस तरह मैसेज और वीडियो पहले भी कई बार वायरल हो चुके हैं। लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। ना ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने व्हाट्सऐप (WhatsApp) बंद करने को लेकर कोई आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप (WhatsApp) बंद होने की ये अफवाह इंडिया टीवी के वीडियो के नाम से प्रसारित की जा रही है। WhatsApp पर पर्सनली इस वीडियो को लोगों को शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर खासकर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर एक वीडियो संदेश वायरल हो रहा है। वीडियो एक मिनट का है। वीडियो के शुरुआत में कहा जाता है, ''WhatsApp अब रात 11:30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा''। इसके बाद वीडियो में एंकर की आवाजा आती है और वह कहता है...''ये संदेश सेंट्रल गवर्नमेंट पीएम मोदी द्वारा दिया गया है। अगर आपको इस समस्या से बचना है तो आपको ये मेसेज आपके सभी कांटेक्ट लिस्ट में भेजना होगा। आइए जानें इस वायरल हो रहे वीडियो मैसेज का क्या है सच? 

व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर ये वायरल हुआ इंडिया टीवी के लोगो के साथ दिख रहा है। वीडियो में ऊपर स्क्रीन पर फ्लैश हो रहा है ''क्या आधी रात से बंद हो जाएगा आपका व्हाट्सऐप?" और मैसेज के ऊपर टॉप बैनर पर लिखा है- ''आज का वायरल'' 

''आज का वायरल'' इंडिया टीवी का कार्यक्रम है। जिसमें हर इंडिया टीवी वायरल और फैक्ट चेक जैसी खबरों के बारे में रिपोर्ट करती है।  

ये रहा वायरल वीडियो, जिसमें WhatsApp बंद रहने को लेकर फर्जी दावा किया जा रहा है

src="https://player.vimeo.com/video/435739613" width="640" height="352" frameborder="0" allow="autoplay; fullscreen" allowfullscreen

Viral claim using India TV broadcast: WhatsApp will be off between 11:30 PM to 6 AM from Alt News on Vimeo.

जानें क्या है सच (FACT CHECK)

सबसे पहले आपको ये बात दें कि सरकार की ओर ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।ALT न्यूज के मुताबिक, यह एक पूरी तरह से फेक और फर्जी खबर है। वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए गूगल पर जब आप ''whatsapp india tv'' कीवर्ड डालेंगे तो आपको इंडिया टीवी का फैक्ट वाला वह वीडियो मिलेगा, जिसके बारे में अफवाह और फेक न्यूज फैलाई जा रही है। 

इंडिया टीवी ने वीडियो अपने यू-ट्यूब पर सितंबर 2019 में अपलोड किया था। वीडियो में इंडिया ने बताया है कि कैसे उनकी रिपोर्ट का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया। वीडियो में बताया गया है कि उनके खबर को तोड़मोड़ कर फेक न्यूज फैलाई जा रही है। 

इसी एपिसोड के वीडियो का एक मिनट का हिस्सा शेयर कुछ दिनों पहले से मैसेज वायरल किया गया है। व्हाट्सऐप को लेकर पहले भी ऐसी अफवाह कई बार आ चुकी है। 

टॅग्स :फैक्ट चेकव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?