लाइव न्यूज़ :

Fact Check: भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने एक बार फिर रैली में एक शख्स को मारा थप्पड़?, जानें सच्चाई 

By अनुराग आनंद | Updated: October 18, 2020 15:09 IST

सोशल मीडिया पर खुशबू सुंदर का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को साझा करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना खुशबू सुंदर के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद की है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा।खुशबू सुंदर ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, लेकिन हकीकत से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

नई दिल्ली:कांग्रेस में बतौर राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाली खुशबी सुंदर 12 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। भाजपा में शामिल होने से पहले खुशबू ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बता दें कि खुशबू सुंदर ने फिल्मी दुनिया से राजनीति में एंट्री मारी है। 2015 से ही खुशबू कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता पद पर बनी हुई थी। 

अब खुशबू के भाजपा में शामिल होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद एक बीजेपी कार्यकर्ता ने रैली के दौरान खुशबू सुंदर को छेड़ने की कोशिश की। इसके बाद खुशबू ने शख्स को थप्पड़ मारा।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज एक बीजेपी कार्यकर्ता ने खुशबू सुंदर के साथ अभद्रता की, जिसके जवाब में नेत्री ने उसे थप्पड़ मारा।

क्या है सोशल मीडिया पर साझा हो रहे वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया के इस वायरल खबर को चेक करने के दौरान जब InVid tool और गूगल पर सही कीवर्ड के साथ सर्च किया तो  हमने पाया कि यह वीडियो अप्रैल 2019 की है। यह वीडियो भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान का नहीं है।

इसके अलावा, हमें सर्च करने पर कई प्रमुख मीडिया हाउस द्वारा कवर किए गए इस वीडियो का लिंक प्राप्त हुआ। इंडिया टुडे ने 12 अप्रैल 2019 को एक रोडशो के दौरान खुशबू सुदर के साथ हुए दुर्व्यवहार और उसके बाद सुंदर द्वारा थप्पड़ मारने के इस वीडियो को अपने एक रिपोर्ट में पब्लिश किया था। जिसे आप यहां देख सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 10 अप्रैल, 2019 को खुशबू बेंगलुरु सेंट्रल कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। जबकि खुशबू जीप की तरफ जा रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, खुशबू ने उस शख्स को थप्पड़ मारा था।

हाल में खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस वजह से दिया इस्तीफा-

बता दें कि खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है, "कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, लेकिन उन लोगों का जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वे पार्टी में रहने की शर्तें तय करते हैं।''

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो