लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और दावों की बाढ़, फेसबुक ने इलाज की गारंटी वाले फर्जी विज्ञापनों पर बैन लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 12:05 IST

कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम कोविड-19 (covid 19) है। इसकी शुरुआत दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, फेसबुक ने गलत दावे करने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया हैकोरोना वायरस का फैलाव कुछ देशों में है और सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई है.

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह की अफवाहें फैली हुई हैं। साथ ही इसके इलाज और नुस्खे को लेकर भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इसके बचाव और इलाज की गारंटी को लेकर कुछ एड भी जारी हुए। फेसबुक ने कोरोना वायरस को ले कर गलत दावे करने वाले एड (विज्ञापन) को ब्लॉक करने का फैसला किया है। इन विज्ञापनों में कोरोना वायरस को लेकर तमाम दावे किए गए हैं।

बिजनेस इनसाइडर में छपी खबर के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने कहा कि वह गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों को हटा रही है। इसके अलावा ऐसे विज्ञापन भी हटाए जा रहे हैं जिनमें कोरोना वायरस से बचाव या इलाज की गारंटी दी गई है।

कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा चीन में है। अब तक  2,744 लोगों की इस वायरस के चलते असमय मौत हुई हैं। चीन के अलावा इटली, ईरान, फ्रांस में भी कोरोना वायरस से मौतें हुई हैं। वहीं पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, यूनान में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

किसी भी वायरस फैलने के समय मास्कों की बिक्री बढ़ जाती है। मास्क हमें सांसों के संक्रमण से बचाते हैं। कोरोना वायरस के आते ही फेसबुक पर फेस मास्क के विज्ञापनों की बाढ़ आ गई है। इन विज्ञापनों में में वायरस से बचाव की 100 प्रतिशत गारंटी दी गई। फेसबुक अब इन विज्ञापनों को अनुमति नहीं देगा। विज्ञापनों पर प्रतिबंध इसी सप्ताह से लागू हुआ है।

बिहार तक भी 'पहुंचा' कोरोना वायरस

फेसबुक पर कुछ लोगों ने कोरोना वायरस को बिहार पहुंचा दिया है। जबकि सच्चाई ये है कि भारत में अब तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में एक मैसेज चल रहा है कि मटन, चिकेन और मछली ना खाए। इस पर लोकमत से विशेष बातचीत में डॉक्टर केके अग्रवाल ने कहा कि नॉनवेज खाने से कोरोना वायरस होने का कोई संबंध नहीं है।

कोरोना वायरस के मामले चीन से बाहर दूसरे देशों में बढ़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यएचओ) ने मंगलवार (25 फरवरी) को कहा है कि चीन के बाहर कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों की संख्या चीन में सामने आए मामलों से अधिक हो गई है। मूडीज एनालिटिक्स का मानना है कि यदि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के घेरे में आ सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफेसबुकफैक्ट चेकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी