लाइव न्यूज़ :

'सड़कों पर बहेगा खून...वो भी सीएम कमलनाथ का', BJP नेता ने खुलेआम दी धमकी, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 10:32 IST

इस मामले पर बीजेपी नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह उर्फ मम्मा के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में दर्ज है। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा- बीजेपी का यही असली चेहरा है। बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह बिजली के बढ़े हुये दाम को विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह उर्फ मम्मा ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान खुलेआम सड़कों पर खून बहाने की धमकी दी है। सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा 'और वो खून कमलनाथ का होगा'। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में दर्ज है। 

भोपाल में कुछ दिनों पहले नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चला कर अवैध गुमटियों को हटाया था। बीजेपी नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह ने उन्हीं गुमटी वालों के साथ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ ही प्रदर्शन में उन्होंने बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर भी सरकार और बिजली कंपनियों पर निशाना साधा। 

सुरेंद्रनाथ सिंह ने प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद भीड़ से कहा कि अगर बिजली का बिल ज्यादा आये तो उसे मत चुकाना और अगर बिजली कंपनी से अधिकारी कनेक्शन काटने आये तो उन को पीट-पीट कर भगा देना। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिजली नहीं आई तो वो वल्लभ भवन में घुस कर विरोध करेंगे। 

सुरेंद्रनाथ जब भीड़ को उकसा रहे थे तो उस दौरान भीड़ ने चिल्लाना शुरू किया 'खून बहेगा सड़कों पर' जिसके जवाब में बीजेपी नेता ने कहा 'और वो खून कमलनाथ का होगा'।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा है कि सुरेंद्रनाथ  ने जो बयान दिया है वही बीजेपी का असली चेहरा है। यही वो चेहरा है जिसके साथ बीजेपी राजनीति करती है। जिसको हमने कैलाशा विजयवर्गीय के बेटे वाले मामले में भी देखा था, जब उनके बेटे ने बैट से पिटाई की थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल