लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया कैलेंडर में 12 नहीं 13 महीने होते हैं, यहां पर 2021 नहीं 2014 चल रहा है, जानिए वजह...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 7, 2021 14:11 IST

विश्व के मुकाबले अफ्रीकी देश इथियोपिया का कैलेंडर 7 से 8 साल पीछे चलता है. इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च मानता रहा कि ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी में हुआ और इसी के अनुसार कैलेंडर की गिनती शुरू हुई.

Open in App
ठळक मुद्देकैलेंडर अब भी 2014 में अटका हुआ है, जबकि तमाम देश 2021 की शुरुआत कर चुके हैं. इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 महीने होते हैं.कैलेंडर और उनकी मान्यताओं की वजह से सैलानियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो. 

दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहां के लोग आज भी 2014 के कैलेंडर को ही फॉलो कर रहे हैं. विश्व के मुकाबले अफ्रीकी देश इथियोपिया का कैलेंडर 7 से 8 साल पीछे चलता है. इथियोपिया के कैलेंडर में साल के 12 की जगह 13 महीने होते हैं.

इथियोपिया पर रोमन चर्च की छाप: इथियोपिया में रोमन चर्च की छाप है. इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च मानता रहा कि ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी में हुआ और इसी के अनुसार कैलेंडर की गिनती शुरू हुई. वहीं, दुनिया के बाकी देशों में ईसा मसीह का जन्म एडी1 में बताया गया है.

यही वजह है कि यहां का कैलेंडर अब भी 2014 में अटका हुआ है, जबकि तमाम देश 2021 की शुरुआत कर चुके हैं.

आखिरी महीने में 5 या 6 दिन: इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 महीने होते हैं. इनमें से 12 महीनों में 30 दिन होते हैं. आखिरी महीना पाग्युमे कहलाता है. इसमें पांच या छह दिन आते हैं.

यह महीना साल के उन दिनों की याद में जोड़कर बनाया गया है, जो किसी वजह से साल की गिनती में नहीं आ पाते हैं. इथियोपिया के लोग ध्यान रखते हैं कि इस कैलेंडर और उनकी मान्यताओं की वजह से सैलानियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो. 

यह है वजह

इथियोपिया का अपना कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग पौने आठ साल पीछे है. यहां नया साल 11 सितंबर को मनाया जाता है. दरअसल ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत 1582 में हुई थी. इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल हुआ करता था. कैथोलिक चर्च को मानने वाले देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि इथियोपिया जैसे कई देश इसका विरोध कर रहे थे.

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेआप मुझे वोट दो, हम एसी, स्विमिंग पूल, वाशिंग मशीन दूंगा?, एएमयू चुनाव प्रचार अभियान में अफ्रीकी छात्र ने किया वादा, वीडियो

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो