लाइव न्यूज़ :

सिक्स पैक बनाते-बनाते हुआ कुछ ऐसा, शख्स का 'प्रेग्नेंसी बंप' की तरह निकल गया पेट, जाने पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2021 10:08 IST

इंग्लैंड में काइल स्मिथ नाम के शख्स में इविंग सारकोमा कैंसर का पता चला है। 18 साल के इस शख्स का पेट अचानक निकलने लगा था, इसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचा था।

Open in App

लंदन: इंग्लैंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक फिट औऱ स्वस्थ शख्स का अचानक पेट निकलने लगा। शख्स जब पेट में दर्द की शिकायत के साथ डॉक्टर के पास पहुंचा तो असल वजह सामने आ गई।

दरअसल काइल स्मिथ के लिए वो हैरान कर देने वाला मामला था जब अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में ये बात सामने आई कि उसके पेट में 15 सेंटीमीटर गुणा 15 सेंमी का ट्यूमर है। ये ट्यूमर कैंसर वाला था।

यूके की वेबसाइट मिरर के अनुसार 18 साल के स्मिथ में दरअसल इविंग सारकोमा कैंसर का पता चला। ये अमूमन बच्चों और युवा व्यस्कों में होता है। कैंसर का पता चलन के बाद अब स्मिथ की कीमोथैरेपी की जा रही है।

सिक्स पैक बनाते-बनाते कैंसर का शिकार

स्मिथ एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड के मर्सरीसाइड के लिदरलैंड से ताल्लुक रखते हैं। कैंसरा का पता चलने के बाद उन्होंने कहा, 'जांच के बाद मुझे हंसी आ रही थी, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था कि मुझे कैंसर है।'

स्मिथ ने कहा, 'सिक्स पैक वाली बॉ़डी बनाते-बनाते अब ऐसा लगता हैं कि मुझमें 9 महीने का गर्भ है। अगर मैंने इसे छोड़ दिया होता तो शायद मेरे पास इलाज का विकल्प भी नहीं बचता।' 

स्मिथ का वर्तमान में क्लैटरब्रिज कैंसर सेंटर में कीमोथेरेपी चल रहा है। इसका मकसद ट्यूमर को फैलने से रोकना है और उम्मीद है कि इस साल के अंत में सर्जरी से पहले इसे कम किया जा सकता है।

स्मिथ बताते हैं कि वे अब युवा लोगों में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं। वे कहते हैं कि महामारी के दौरान भी लोगों को किसी शंका पर चिकित्सा सलाह लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'आप कितने भी साल के क्यों न हों, आप कुछ जवाबों के हकदार हैं। विशेष रूप से कोविड के दौरान, मुझे पता है कि बहुत से लोग मारे गए हैं जिन्हें उनकी ज़रूरत के मुताबिक मदद नहीं मिल पाई है।' स्मिथ साथ ही कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनके लिए भविष्य क्या है।

टॅग्स :इंग्लैंडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो