लाइव न्यूज़ :

हाथी को लगा पानी में डूब रहा है शख्स, नदी में कूदकर ऐसे बचाई जान, प्रेग्नेंट हथिनी की मौत के बीच वायरल हो रहा वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2020 10:02 IST

केरल के पलक्कड जिले में कुछ लोगों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। जिसके बाद उसके मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला वह गर्भवती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में गर्भवती गर्भवती हथिनी के बीच कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गर्भवती हथिनी की मौत पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र ने इस पर राज्य से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली:  केरल के पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है। हथनी ने साइलेंट वैली जंगल में पटाखों से भरा एक अनानास खा लिया था जो उसके मुंह में फट गया और करीब एक सप्ताह के बाद उसकी मौत हो गई। जब उसकी मौत हुई वह नदी के बीच में खड़ी थी... वह इतनी दर्द में थी कि वह नदी से बाहर निकल नहीं पा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी का बच्चा एक एक शख्स को बचाने के लिए पानी में कूद जाता है। वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जानवरों में हमसे ज्यादा इंसानियत बाकी है। 

वायरल वीडियो को नेचर एंड एनिमल नाम के ट्विटर पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर ट्विटर पेज ने कैप्शन लिखा है, 'हाथी के बच्चे को लगा कि शख्स नदी में डूब रहा है। वो उसको बचाने के लिए नदी में कूद गया। हम वास्तव में उनके लायक नहीं हैं।'

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नदी किनारे कुछ हाथी घूम रहे हैं। इसी बीच हाथी के एक बच्चे ने नदी में एक शख्स डूबता देखा। जिसको बचाने के लिए वो पानी में उतर जाता है और उसे किनारे तक ले जाता है। हालांकि शख्स नदी में तैर रहा था, लेकिन हाथी के बच्चे को लगा कि वो डूब रहा था, इसलिए वो बचाने के लिए कूद गया। 

केरल में गर्भवती गर्भवती हथिनी के बीच कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर लिख रहे हैं कि हाथी इंसानों को कितना प्यार करते हैं लेकिन हमने उनके साथ क्या किया है। 

वीडियो को 3 जून को शेयर किया गया है। वीडियो पर 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। वीडियो पर 3.6 हजार लाइक्स हैं और 1.6 हजार से भी ज्यादा रि-ट्वीट्स हैं। 

गर्भवती हथिनी की मौत पर केंद्र सरकार ने केरल सरकार से मांगी रिपोर्ट

केरल के पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या के मामले को लेकर मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल में हथिनी की हत्या को लेकर काफी गंभीर है। केंद्र सरकार इस मामले में सही तरीके से जांच कर रही है और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, भारत की संस्कृति किसी जानवर को पटाखे खिलाने और मारने की नहीं है। केंद्र सरकार ने केरल से इस पूरे मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?