लाइव न्यूज़ :

जब बिजली चोरी के मामले में अधिकारियों ने मारा छापा, बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया दिमाग, अधिकारी ने कहा - हम यही है , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 14, 2021 10:25 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको खूब हंसी आएगी । दरअसल बिजली विभाग का छापा पड़ने पर शख्स ने इससे बचने के लिए दिमाग भिड़ाया लेकिन वह भी काम नहीं आया ।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली चोरी का कनेक्शन काटने रेंगते हुए छत पर पहुंचा था युवकअधिकारी ने कहा - हम यही है, रंगेहाथ पकड़ा गया शख्सलोगों ने कहा कि बिजली चोर का फ्यूज उड़ गया

गाजियाबाद :  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे । गाजियाबाद में एक शख्स के घर में जैसे ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी के मामले में छापा मारा । शख्स ने इससे बचने के लिए गजब का दिमाग भिड़ाया लेकिन उसकी किस्मत ऐसी है कि वह वहां भी फंस गया और एक अधिकारी ने कहा कि हम यही हैं । सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है । 

जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है । बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम एक घर में छापेमारी करने पहुंची थी । घरवालों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो परिवार के एक सदस्य छत पर धीरे-धीरे रेंगता हुआ हाथ में प्लास लेकर पहुंचा और चोरी किए गए कनेक्शन की तार काटने की कोशिश करने लगा लेकिन इसमें भी वह रंगे हाथ पकड़ा गया । इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल मुरादनगर में बिजली विभाग को काफी समय से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी । ऐसे में आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विभाग के कुछ लोग पहले ही छत पर पहुंच गए थे और जब यह शख्स छत पर रेंगते हुए बिजली की तार काटने पहुंचा तो अधिकारी ने उसे देख लिया और उसकी पोल खुल गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ मजेदार वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि बिजली चोर का फ्यूज उड़ गया।  

टॅग्स :गाजियाबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल