लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: केदारनाथ से लौटते समय परिवार से बिछड़ गई थी बुजुर्ग महिला, गूगल ट्रांसलेट की मदद से घर लौट पाई सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 11, 2023 08:34 IST

बुजुर्ग महिला की मदद करने वाले पुलिस वालों ने बताया है कि “इशारों-इशारों में हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार से फिर से मिल जाएगी। हमने उसे कुछ जलपान की पेशकश की और जो कुछ भी वह हमें बताने की कोशिश कर रही थी, उसकी व्याख्या करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली।”

Open in App
ठळक मुद्दे68 साल की एक बुजुर्ग महिला उत्तराखंड में अपने परिवार से बिछड़ गई थी। वह केदारनाथ से लौटते समय अपने परिवार से अलग हो गई थी। ऐसे में गूगल ट्रांसलेट की मदद से वह घर सुरक्षित लौट पाई थी।

देहरादून: खराब मौसम के कारण केदारनाथ से लौटते समय अपने परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश की 68 वर्षीय महिला गूगल ट्रांसलेट की मदद से अपने परिजनों से मिल पाई है। एक अधिकारी ने बताया कि गौरीकुंड शटल पार्किंग में मंगलवार की रात स्थानीय पुलिस को महिला बेहोशी की हालत में मिली है। 

केवल तेलुगु में ही बात कर पा रही थी महिला

मामले में पुलिस ने बताया कि तेलुगु भाषी बुजुर्ग महिला पुलिस कर्मियों के साथ हिंदी या अंग्रेजी में संवाद करने में असमर्थ थी। उप-निरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया, “जब हमने उससे बात करने की कोशिश की तो हमने महसूस किया कि वह हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती थी। वह केवल तेलुगु बोल रही थी।” 

महिला की बात समझने के लिए हमनें गूगल ट्रांसलेट की मदद ली- पुलिस

पुलिस ने आगे बताया कि “इशारों-इशारों में हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार से फिर से मिल जाएगी। हमने उसे कुछ जलपान की पेशकश की और जो कुछ भी वह हमें बताने की कोशिश कर रही थी, उसकी व्याख्या करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली।” 

एक गाड़ी का इंतेजाम कर बुजुर्ग महिला को मिलवाया गया परिवार से- अधिकारी

बेलवाल ने बताया कि उन्होंने हमें जो नंबर बताया हमने उस पर बात की तो पता चला कि उनके रिश्तेदार सोनप्रयाग में थे और उसके बारे में चिंतित थे। अधिकारी ने कहा कि एक वाहन की व्यवस्था की गई और महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए सोनप्रयाग ले जाया गया।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तराखण्डगूगल ट्रांसलेटPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी