लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 2 दिन पहले अस्पताल द्वारा मृत घोषित महिला लगी ताबूत को अचानक पीटने, खोलने पर जिंदा बाहर आई बुजुर्ग

By आजाद खान | Updated: June 13, 2023 15:25 IST

महिला के बेटे ने बताया कि उसके पास ताबूत के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने चंदा करके इस ताबूत को खरीदा था।

Open in App
ठळक मुद्देइक्वाडोर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक ताबूत में एक बुजुर्ग महिला को जिंदा पाया गया है। वीडियो में महिला द्वारा ताबूत के अंदर से हिलते और जोर-जोर से सांस लेते हुए देखा गया है।

Viral News:  सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला को एक ताबूत के अंदर हिलते और सांस लेते हुए देखा गया है। दरअसल, दो दिन पहले महिला को एक अस्पताल द्वारा जहां उनका इलाज चल रहा था उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ताबूत में करके दफनाने की तैयारी की जा रही थी। 

इसी बीच महिला ताबूत के अंदर से आवाज करने लगती है और जब ताबूत को खोला जाता है तो उसमें महिला को जिंदा पाया जाता है। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ताबूत में सोई हुए महिला हिल रही है। वीडियो को देख कुछ लोग इस पर मजे ले रहे है तो कुछ लोग इसे लेकर सवाल भी खड़े कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक बुजुर्ग महिला एक ताबूत में लेटी हुई है और कई लोग उसकी मदद कर रहे है। महिला को उसके अंदर हिलते और जोर जोर से सांस लेते हुए भी देखा गया है। ताबूत के पास जो लोग वहां मौजूद है वे अन्य भाषा में बात करते हुए और महिला की हालत को बयां करते हुए देखे गए है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना इक्वाडोर की है जहां पर 76 साल की बेला मोंटोया को एक अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद महिला को ताबूत में किया गया और उसे दफनाने की तैयारी होने लगी थी। घटना पर बोलते हुए महिला के बेटे ने दावा किया है कि उसकी मां द्वारा ताबूत को अपने बाएं हाथ से पीटते हुए देखा गया था। इसके बाद ताबूत को खोला गया और महिला को उसमें जिंदा पाया गया है। 

दरअसल, महिला काफी दिन से बीमार थी और उसका इलाज मार्टिन इकाजा के नगरपालिका के अस्पताल में हो रहा था। इस बीच शुक्रवार को अस्पताल ने महिला की मौत हो जाने की बात कही थी जिसके बाद उन्हें दफनाने की तैयारी होने लगी थी। महिला के बेटे का दावा है कि उसके घर की हालत बहुत ही खराब है और वह ताबूत भी चंदा करके खरीदा था।  

टॅग्स :अजब गजबसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल