लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: बिना किसी चालक के रात के अंधेरे में गोल-गोल घूमते दिखा ई-रिक्शा, इंटरनेट यूजर्स ने कहा- पानी पीने जाने में लग रहा है डर

By आजाद खान | Updated: April 12, 2023 17:39 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर खूब रिएक्शन्स दिए है। एक यूजर ने कहा है कि ये भूत वाला वीडियो रात में ही क्यों आता है, मैं रात में उठ कर पानी पीने तक नहीं गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिना किसी चालक के एक ई-रिक्शा को घूमते हुए दिखाई दिया है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने जमकर रिएक्शन्स दिए है।

Viral Video:  सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ई-रिक्शा का वीडियो सामने आया है जिसमें रात के अंधेरे में बिना किसी चालक के उसे घूमता हुआ देखा जा रहा है। यह वीडियो कहां का है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन वीडियो में जिस तरीके से ई-रिक्शा बार-बार घूमता जा रहा है, ये लोगों को हैरान कर दे रहा है। 

इस क्लिप को mdbilal904 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे लोग बार-बार देख रहे है और इसे खूब शेयर भी कर रहे है। ऐसे में जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे लाखों लोगों ने देख लिया है और कई यूजर्स अभी भी इसे लेकर कमेंट्स कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि सुनसान रात में एक ई-रिक्शा बिना किसी चालक के चले जा रहा है। वीडियो को जिस वक्त शूट किया गया है उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था और वहां केवल एक गाय ही टहल रहा है। क्लिप में यह देखा गया है कि ई-रिक्शा बिना किसी चालक के अपने-आप गोल-गोल घूम रहा है और एक दिशा में चक्कर मार रहा है। 

इस छोटे से क्लिप में भूत वाले डरावने आवाजें भी सुने गए है। ऐसे में वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 279 हजार लाइक्स मिल चुके है और लाखों में व्यूज मिल चुके है। वीडियो को पिछले महीने शेयर किया गया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

इंटरनेट पर एक तरफ जहां कुछ इसे सच्ची घटना बता रहे है तो वहीं दूसरी और कुछ लोग इसे बनावटी व एडिट किया हुआ वीडियो बता रहे है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि ....समझ रखा है क्या? एक और यूजर ने कमेंट्स किया है कि ये भूत वाली रिल्स रात में ही क्यों आती है, मैं रात में उठ कर पानी पीने तक नहीं गया। 

यही नहीं एक और यूजर ने लिखा है कि आजकर इंडिया में भूत भी ड्राइव करने लगे है। सच में इंडिया बहुत आगे बढ़ चुका है। वीडियो देख एक और यूजर ने लिखा कि ये बेवडा भूत है इसलिए गोल-गोल घूम रहा है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?