लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दुश्मनी भुला सपना चौधरी के गाने पर कुछ यूं थिरके भारत-पाकिस्तान के जवान

By भारती द्विवेदी | Updated: August 30, 2018 11:07 IST

रूस के चेबारकुल में 22 से 29 अगस्त के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने आतंकवाद रोधी अभ्यास का आयोजन किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: रूस में हुए सैन्य अभ्यास के दौरान भारत-पाकिस्तान के सैनिकों का एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही देशों के जवान हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी के फेमस गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर दोनों ही देशों के जवान जमकर डांस कर रहे हैं। जवानों ने सपना चौधरी के गाने के अलावा पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों पर भी डांस किया है।

गौरतलब है कि रूस के चेबारकुल में 22 से 29 अगस्त के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने आतंकवाद रोधी अभ्यास का आयोजन किया था। इस सैन्य अभ्यास में चीन, रुस, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिजस्तान, भारत और पाकिस्तान के कम से कम 3000 सैनिकों ने हिस्सा लिया था। 

पिछले साल जून में एससीओ का पूर्ण सदस्य बने के बाद भारत पहली बार इस सैन्य अभ्यास का हिस्सा बना था। इस दौरान 200 सदस्यीय भारतीय दल में इंफैंट्री के सैनिक और वायुसेना के कर्मी सहित अन्य सैन्य कर्मी शामिल थे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद और चरमपंथ की बढ़ती बुराई से निपटने के लिए एससीओ के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। 

जवानों के डांस का वायरल वीडियो देखें:

टॅग्स :सपना चौधरीइंडियापाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'