लाइव न्यूज़ :

video: चोरी करके अच्छा लगा लेकिन बाद में पछतावा हुआ, एसपी के पूछने पर बोला चोर- मैंने 10 हजार चुराए और उन्हें...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2022 16:53 IST

दुर्ग पुलिस ने इंदिरानगर शीतला मंदिर सुपेला निवासी शाहिल खान उर्फ गब्बर (18 वर्ष), महेश यादव (18 साल) पंचराम मीर्जा गली समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस के पूछने पर चोर कहता है कि उसे चोरी करके अच्छा लगा लेकिन बाद में पछतावा हुआ।चोर ने बताया कि उसने 10 हजार रुपए चोरी किए जिसे गरीबों में बांट दिया।

रायपुरः चोरी करके कैसा लगा, एसपी के ऐसा पूछने पर चोर ने कहा कि चोरी करके अच्छा लगा लेकिन बाद में पछतावा हुआ। वायरल वीडियो की ये कहानी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग चोर की बातें सुन उसकी तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि उसने चोरी के पैसे गरीबों में दान कर दिए।

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुछ चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ की गई। ये वीडियो उसी दौरान का है। चोरी करने वाले गिरोह को वीडियो में देखा जा सकता है। इनमें से एक चोर से एसपी पूछते हैं कि चोरी करके कैसा लगा? जिसपर उसने कहा कि चोरी करके अच्छा लगा लेकिन बाद में पछतावा हुआ। 

वह फिर पूछते हैं कि कितने चोरी किए। वह जवाब देता है कि 10 हजार रुपए चोरी किए। एसपी कहते हैं कि इन पैसों का क्या किए? चोर जो जवाब देता है, लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। चोर कहता है कि चोरी के पैसे गरीबों में बांट दिए। एसपी भी उसकी बातें सुन हैरान रह जाते हैं। वह दोबारा पूछते हैं तो वह कहता है- चोरी के बाद मुझे  10 हजार मिले और वो सब गरीबों में बांट दिया। गाय-कुत्ता और जिसको ठंड लगती है, उनको बांटा है और जरूरतमंदों को कंबल बांटा है। 

गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने इंदिरानगर शीतला मंदिर सुपेला निवासी शाहिल खान उर्फ गब्बर (18 वर्ष), महेश यादव (18 साल) पंचराम मीर्जा गली, नहर पार रावण भाठा सुपेला निवासी गुलाम खान (23 साल), शीतला मंदिर सुपेला निवासी सोनू उर्फ तुकेश्वर उर्फ डोकरा (19 साल) और एक नाबालिग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :दुर्गछत्तीसगढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो