लाइव न्यूज़ :

पुलिस वाले को ‘KISS’ करना पड़ा महंगा, शख्स को किया गया गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

By भाषा | Updated: July 30, 2019 11:13 IST

नल्लाकुंता थाना के निरीक्षक के. मुरलीधर ने बताया कि बैंक कर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़क पर ‘डांस’ कर रहे हैं।

तेलंगाना में बैंक में काम करने वाले 28 साल के व्यक्ति ने यहां बोनालू उत्सव के दौरान एक पुरुष पुलिस अधिकारी को ‘किस’ कर लिया। इसके बाद, उसे हमला करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। यह घटना रविवार रात की है और उस समय व्यक्ति कथित रूप से नशे में था। घटना के वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़क पर ‘डांस’ कर रहे हैं, तभी वहां से एक पुलिस अधिकारी गुज़रता है, जिसे आरोपी व्यक्ति पकड़ कर गले लगा लेता है और उन्हें ‘किस’ कर लेता है।

पुलिस अधिकारी उसे तुरंत धक्का देता है और थप्पड़ मारता है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की गई और तहकीकात के दौरान व्यक्ति की पहचान कर ली गई। वह एक निजी बैंक में काम करता है। नल्लाकुंता थाना के निरीक्षक के. मुरलीधर ने बताया कि बैंक कर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को कर्तव्य का पालन करने से रोकने के लिए हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को हिरासत में ले लिया। 

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो