लाइव न्यूज़ :

बीच रास्ते में ड्राइवर ने रोकी ट्रेन और खरीदी मछली, लेकर जाते समय वहां मौजूद लोगों ने बयाना वीडियो, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: December 29, 2022 16:13 IST

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स एक तरफ से निकलता है जिसके हाथ में कुछ सामान होता है। इसके बाद शख्स पास में खड़ी एक ट्रेन के इंजन पर चढ़ जाता है और उसका गेट बंद कर लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक ट्रेन ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उसे ट्रेन रोकर कर मछली खरीदने का दावा किया जा रहा है। दावे के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रेन के ड्राइवर को रेलगाड़ी को रोक कर खरीदारी करते हुए देखा गया है। दरअसल, वायरल इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ट्रेन को रोकर ड्राइवर बीच बाजार से मछली खरीद रहा है। 

सोशल मीडिया पर जब से इस वीडियो अपलोड किया गया है, इसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे है और इसे खूब शेयर भी कर रहे है। हालांकि ट्रेन रोक कर खरीदारी करने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी यह घटनाएं घट चुकी है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस छोटे से वीडियो में यह देखा गया है कि एक ड्राइवर किसी फाटक पर ट्रेन को रोक कर खरीदारी कर रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ड्राइवर बीच बाजार से मछली खरीद रहा है। 

वीडियो में ड्राइवर को कुछ सामान हाथ में लिए हुए बाजार से आते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद रास्ते में खड़ी ट्रेन पर ड्राइवर को बैठते हुए देखा गया है। यह वीडियो कहां का है और कब इसे शूट किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को @HasnaZarooriHai के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। ऐसे में वीडियो के शेयर होने के बाद कुछ घंटे बाद ही यह वायरल होने लगा और सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर कमेंट्स भी करने लगे है। 

जब से यह वीडियो अपलोड हुआ है इसे 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें एक ड्राइवर द्वारा ट्रेन रोकर कर खरीदारी की गई थी। ऐसे में खबर यह भी आई थी बाद में उस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल