लाइव न्यूज़ :

ताजमहल या साबरमती आश्रम, ट्रंप के शेड्यूल पर संस्पेस गहराया, व्हाइट हाउस ने अब तक नहीं लिया फैसला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 14:19 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर "White House" ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के साबरमती आश्रम जाने पर व्हाइट हाउस ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है.गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि ट्रंप के दौरे पर फैसला व्हाइट हाउस को करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी साथ होंगे। डोनाल्ड 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में रहेंगे और 25 फरवरी को नई दिल्ली में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी शेड्यूल में डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरा का जिक्र है। हालांकि इस पर संशय बना हुआ है। ताजमहल और साबरमती आश्रम में तैयारियां जारी है।

इकॉनामिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप आगरा या साबरमती आश्रम में सूर्यास्त देखेंगे लेकिन व्हाइट हाउस ने अब तक यह निर्णय नहीं लिया। ईटी के अनुसार, 1917-30 के दौरान महात्मा गांधी के लिए एक आधार के रूप में काम करने वाले साबरमती आश्रम के महत्व को जानने के लिए नई दिल्ली ने वाशिंगटन को प्रभावित किया है। हालांकि ट्रंप 25 फरवरी को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। एनबीटी ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाया है कि ट्रंप का आगरा प्लान बदल सकता है।

साबरमती दौरे पर गुजरात के सीएम का बयान

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार (21 फरवरी) को कहा कि व्हाइट हाउस को यह फैसला करना है कि ट्रंप 24 फरवरी को शहर के एक दिवसीय दौरे के दौरान साबरमती आश्रम जाएंगे या नहीं। रूपाणी का यह बयान बीते उन अटकलों के बाद आया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम का दौरा नहीं करेंगे। साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी का गहरा जुड़ाव रहा था। सूत्रों ने कहा कि अगर ट्रंप साबरमती आश्रम नहीं आते हैं तो उनके रोडशो का मार्ग भी बदलेगा। 

जानें ट्रंप का कार्यक्रम

ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह को मोदी के साथ संबोधित करेंगे। समारोह के बाद ट्रंप का परिवार आगरा जाएगा जहां वे सूर्यास्त से पहले करीब एक घंटे का वक्त ताज महल में बिताएंगे। वहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ट्रंप और प्रथम अमेरिकी महिला नागरिक मेलानिया का 25 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में परंपरागत स्वागत किया जाएगा। वहां से वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पआगराताज महलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो