लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने जताई थी पिज्जा खाने की इच्छा, डोमिनोज ने कर दिया ये गजब ऐलान

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 25, 2021 10:40 IST

भारत की स्टार वेटलिफटर मीराबाई चानू ने ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता है । ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया । साथ ही डोमिनोज ने उन्हें जीवनभर मुफ्त पिज्जा देने की घोषणा की है ।

Open in App
ठळक मुद्देमीराबाई ने ओलंपिक में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीता है डोमिनोज ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि उन्हें खाने के लिए इंतजार करना पड़े सोशल मीडिया पर डोमिनोज की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है

मुंबई : भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पहला मेडल जीता । यहीं नहीं भारत की इस स्टार वेटलिफटर ने इसी के साथ इतिहास रच दिया है । उन्होंने वेटलिफ्टिंग भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया । चानू ने 49 किलोग्राम महिला वेट लिफ्टिंग कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया गया । मीराबाई स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड मिलाकर कुल 202 किलो वजन उठाकर पदक जीता ।  उनके पदक जीतने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सभी ने मीराबाई को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मेडल जीतने के बाद पूरा देश मीराबाई चानू को उनकी सफलता के लिए बधाई दे रहा है । वहीं कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों ने उनके लिए नाम की भी घोषणा की है।  बहुराष्ट्रीय पिज़्ज़ा कंपनी डोमिनोज इंडिया ने मीराबाई चानू को लाइफटाइम फ्री पिज़्ज़ा देने की घोषणा की है। इस बारे में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर  ट्वीट करते हुए डोमिनोस ने लिखा, 'उन्होंने कहा, हमने सुन लिया । हम कभी नहीं चाहते कि मीराबाई चानू को पिज़्ज़ा खाने के लिए इंतजार करना पड़े इसलिए हम उन्हें जीवन भर के लिए मुफ्त डोमिनोज पिज़्ज़ा दे रहे हैं ।'

दरअसल हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में मीराबाई ने कहा कि वह पिज़्ज़ा खाना चाहती हैं क्योंकि बहुत लंबा समय हो गया जब उन्होंने पिज़्ज़ा नहीं खाया । कड़ी ट्रेनिंग के दौरान इन चीजों को खाने  पर सख्त मनाही होती है । इस बात को नोटिस करते हुए डोमिनोज इंडिया ने घोषणा की कि वे जीवनभर के लिए ओलंपिक पदक विजेता चानू को मुफ्त पिज्जा देंगे । सोशल मीडिया पर भी लोग डोमिनोज की इस पहल का तारीफ कर रहे हैं । 

टॅग्स :भारतमीराबाई चानूओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो