घरेलू हिंसा का ये झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 26, 2019 12:37 PM2019-08-26T12:37:40+5:302019-08-26T12:37:40+5:30

घरेलू हिंसा के तहत वैवाहिक दुर्व्यवहार, अंतरंग साथी हिंसा, घरेलु मारपीट या पारिवारिक हिंसा आते हैं। भारत में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 भारत की संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है। जिसका मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना है। यह अधिनियम 26 अक्टूबर 2006 को लागू हुआ था।

Domestic violence Powerful video goes viral On Social media Internet is heartbroken | घरेलू हिंसा का ये झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाये

घरेलू हिंसा का ये झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाये

Highlights ट्विटर पर इस वीडियो पर 13 हजार रिट्वीटस हैं और 25.5 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। वीडियो में एक्ट कर रही महिला ने एक भी शब्द नहीं बोला है।

घरेलू हिंसा की खबरें तो हम आये दिन सुनते और देखते रहते हैं। लेकिन इस बार खबर ने नहीं बल्कि घरेलू हिंसा पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर घरेलू हिंसा पर आधारित इस वीडियो को बहुत शेयर किया जा रहा है। वीडियो को Jenan Moussa नाम की एक महिला ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुये महिला ने लिखा है- घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाला ये पावरफूल वीडियो देखिये'। वीडियो पर कई ट्विटर यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि ऐसा किसी भी महिला के साथ नहीं हो चाहिए। ट्विटर पर इस वीडियो पर 13 हजार रिट्वीटस हैं और 25.5 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) 

वीडियो में एक्ट कर रही महिला ने एक भी शब्द नहीं बोला है। बिना एक भी शख्ब बोले लेकिन महिला ने जिस तरीके से घरेलू हिंसा की पूरी आपबीती बताई है, उसकी भी काफी सराहना हो रही है। वीडियो के शुरुआत में दिख रहा है कि एक महिला को फूल और गिफ्ट्स मिलते हैं ताकि उसे शादी से पहले खुश किया जा सके। लेकिन जैसे ही महिला शादी कर लेती है पहले उसे धीर-धीरे टॉर्चर किया जाता है। 

वीडियो में दिखाया है कि कैसे एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हो जाती है तो अंदर ही अंदर घुटती और टूटती रहती है। वीडियो में महिला अपने जख्मों को  मेकअप से छिपाती भी दिख रही है। 

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि भगवान ऐसा दिन किसी को भी ना दिखाये। 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कैसे कोई शख्स अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा कर सकता है, मारपीट सकता है। उनके परवरिश में ही कोई दिक्कत रही होगी। 

Web Title: Domestic violence Powerful video goes viral On Social media Internet is heartbroken

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे