बिन पानी तड़प रही थी मछली, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, देखिए ये वायरल वीडियो
By विनीत कुमार | Published: September 29, 2020 10:50 AM2020-09-29T10:50:47+5:302020-09-29T10:50:47+5:30
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता दरअसल मछली की जान बचाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
जानवरों में भी संवेदना होती है, ये बात कई बार साबित हुई है। कई ऐसे वीडियो या दृश्य आपने भी देखे होंगे तो जानवरों की समझ और संवेदनशीलता को दिखात हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता दरअसल मछली की जान बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
सुनने में आपको ये बात अजीब लग सकती है, लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उससे तो यही लगता है कि कुत्ते को भी पता है कि मछली के जीवन के लिए क्या जरूरी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता टब में रखे एक मछली की मदद कर रहा है। टब में पानी नहीं है और ऐसे में मछली अपनी आखिरी सांसे गिन रही है।
ऐसे में ये कुत्ता उस मछली को अपने मुंह से पकड़ता है और पास में पानी से भरे टब में डाल आता है। बात थोड़ी अजीब है लेकिन वीडियो यही कहानी दिखाता है। इस वीडियो को 'बैक टू नेचर' नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और इस पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखिए ये दिलचस्प वीडियो...
Doggo sees fish is still kicking, so he let's it go pic.twitter.com/iYxFJEOjSn
— Back To Nature (@backt0nature) September 26, 2020
इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक और उदाहरण कैसे एक कुत्ता हम इंसानों को शर्मसार कर रहा है।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'हम जानवरों के लायक नहीं है। वे सबसे स्वीट और प्योर हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसा हम इंसान क्यों नहीं कर सकते। ये इतना मुश्किल काम भी नहीं है।'