लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कार का दरवाजा पीटता रहा कुत्ता, सड़क पर बेसहारा छोड़ गया मालिक

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 5, 2019 13:15 IST

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने कुत्ते को पहले कार से बाहर निकालता है। उसके बाद उसका बिस्तर लेकर सड़क किनारे पटक देता है। इस दौरान उस कुत्ते को भी स्थिति गड़बड़ लगने लगती है और...

Open in App

जानवरों में सबसे वफादार प्रजाति कुत्तों की मानी जाती है, लेकिन अगर खुद इंसान ही उन्हें धोखा दे जाए तो? कुछ ऐसा ही देखने को मिला बीते दिनों जब एक मालिक सड़क किनारे अपने कुत्ते को बेसहारा छोड़ चलता बना। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिस पर सभी कुत्ते के मालिक को खरी-खोटी सुना रहे हैं। ये वाकया दिसंबर 2018 का है। घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने कुत्ते को पहले कार से बाहर निकालता है। उसके बाद उसका बिस्तर लेकर सड़क किनारे पटक देता है। इस दौरान उस कुत्ते को भी स्थिति गड़बड़ लगने लगती है। मालिक तेजी से कार की ओर भागता है और दरवाजा लॉक करने लगता है।

मालिक को खुद से दूर जाता देख कुत्ता भी उसके पीछे-पीछे दौड़कर आ जाता है। ये कुत्ता कार के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने लगता है और मालिक से कार का दरवाजा खोलने की गुहार लगाता है। ये सिलसिला तकरीबन एक घंटा चलता रहा, लेकिन मालिक को अपने इस पालतू कुत्ते पर जरा भी तरस नहीं आया।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो