लाइव न्यूज़ :

कामांः कुल 26 उंगलियों वाली एक बच्ची का जन्म, दोनों हाथों में सात-सात और पैरों में छह-छह उंगलियां, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 14:46 IST

चिकित्सक के अनुसार, अतिरिक्त उंगलियां आनुवंशिक विकार के कारण होने वाली एक दुर्लभ स्थिति मानी जाती है जबकि उसके परिवार के सदस्यों का मानना है कि नवजात शिशु उन देवी का अवतार है जिनकी वे पूजा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची का जन्म कल रात कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। परिवार के लिए आशीर्वाद और देवी धोलागढ़ देवी का अवतार है। सभी भाग्यशाली हैं कि 'लक्ष्मी' ने हमारे परिवार में जन्म लिया है।

जयपुरः राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे में एक दुर्लभ मामले में कुल 26 उंगलियों वाली एक बच्ची का जन्म हुआ। नवजात के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां और पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। मां सरजू देवी और बच्ची स्वस्थ हैं।

चिकित्सक के अनुसार, अतिरिक्त उंगलियां आनुवंशिक विकार के कारण होने वाली एक दुर्लभ स्थिति मानी जाती है जबकि उसके परिवार के सदस्यों का मानना है कि नवजात शिशु उन देवी का अवतार है जिनकी वे पूजा करते हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्ची का जन्म कल रात कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ बी एस सोनी ने बताया, ‘‘लड़की के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां हैं और पैरों में छह-छह। इस स्थिति को पॉलीडेक्टाइली कहा जाता है, जो दुर्लभ है लेकिन इसका शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं होता है।’’

नवजात के मामा दीपक ने बताया कि वह परिवार के लिए आशीर्वाद और देवी धोलागढ़ देवी का अवतार है। उन्होंने कहा, ‘‘वह देवी के रूप में हमारे घर आई हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि 'लक्ष्मी' ने हमारे परिवार में जन्म लिया है।'' 

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो