लाइव न्यूज़ :

''पाकिस्तान जिंदाबाद'', क्या मुंबई के कांग्रेस विधायक नसीम खान ने दिया ये नारा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 15, 2019 15:50 IST

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स मुंबई के चांदीवली से कांग्रेस विधायक नसीम खान तो हैं लेकिन उनके बयान के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनसीम खान ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के संदर्भ में बोला था।कांग्रेस के एक प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी इस वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए असली और फेक वीडियो दोनों शेयर किया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनान को लेकर सोशल मीडिया पर नेताओं के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो  मुंबई के चांदीवली से कांग्रेस विधायक नसीम खान का हो रहा है। वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा है कि नसीन खान ने चुनावी रैली के दौरान ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' का नारा लगाया है। वीडियो को कई जगह फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है।  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स माइक पर भरी सभा में बोल रहा है  ''पाकिस्तान जिंदाबाद''। अगर पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाश सिंह में हिम्मत है तो देशद्रोह का मुकदमा करके दिखाइए। 

बता दें कि सोशल मीडिया ये वायरल वीडियो एडिट कर इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। नसीम खान ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के संदर्भ में बोला था। वीडियो में से श्रीश्री रविशंकर वाला हिस्सा हटा दिया गया है। जिसके बाद इस दावे के साथ वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया जा रहा है। 

कांग्रेस के एक प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी इस वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए असली और फेक वीडियो दोनों शेयर किया है।

बता दें कि मार्च 2016 में दिल्ली में यमुना के तट पर आयोजित विश्व संस्कृति महोत्सव के दौरान श्रीश्री रविशंकर ने जय हिंद और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था। इसके बाद श्रीश्री ने मंशा स्पष्ट करते हुए कहा था कि जय हिंद और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा एक साथ क्यों नहीं लगाया जा सकता? खबर के मुताबिक, इस दौरान मंच पर तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। 

टॅग्स :कांग्रेसवायरल कंटेंटवायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप