लाइव न्यूज़ :

झोपड़ी में रहने वाले 80 वर्षीय गरीब वयोवृद्ध की खुल गई किस्मत, खाते में आए 75 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2022 19:37 IST

रुपए की निकासी के उपरांत जब बैंक खाते में जमा अवशेष राशि देखी गई तो उसमें शेष राशि 75 करोड़ 28 लाख 68 हजार 870 रुपये है.

Open in App
ठळक मुद्देअकाउंट नंबर पर किसी ने इतनी बड़ी राशि भेजी है. गरीब फूलो राय का कहना है कि उसके पास खेती लायक जमीन भी नहीं है.एक बीघा की खेती करके परिवार का गुजर बसर कर रहा है.

रांचीः झारखंड में धनबाद जिले के जरमुंडी प्रखंड के रायकिनारी ग्राम पंचायत के छोटे से गांव में रूपसागर में एक व्यक्ति रातोंरात करोड़पति हो गया. 80 वर्षीय वयोवृद्ध फुलो राय इसे भगवान का करिश्मा माने अथवा बैंक की मेहरबानी, यह बात उनके समझ में नहीं आ रही है.

 

बताया जाता है कि टूटी-फूटी झोपड़ी में अपनी बूढ़ी पत्नी और एक दिव्यांग पुत्र के चार बच्चों के परिवार के साथ तंगहाली और मुफलिसी की जिंदगी जी रहे फूलो राय का परिवार इस अकस्मात धनवर्षा से सहमा हुआ है. वयोवृद्ध फूलो राय का सैंट्रल बैंक के रायकिनारी शाखा में बचत खाता है. लेकिन लेनदेन तथा संचालन के आभाव में उसका यह खाता अभी बंद है.

इसबीच पेंशन के संबंध में खाता की अद्यतन जानकारी लेने जब फूलो राय बेलदाहा गांव के सैंट्रल बैंक का ग्रामीण सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे तो सीएसपी संचालक ने फुलो राय के आग्रह पर 10 हजार रुपये की निकासी कराई. रुपए की निकासी के उपरांत जब बैंक खाते में जमा अवशेष राशि देखी गई तो उसमें शेष राशि 75 करोड़ 28 लाख 68 हजार 870 रुपये है.

ऐसे में उसे अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है कि उसके अकाउंट नंबर पर किसी ने इतनी बड़ी राशि भेजी है. यह देखकर संचालक के साथ-साथ फूलो राय के भी हाथ-पांव फूल गए. तंगहाली में गुजर बसर करने वाले फुलो राय को जब खाता में करोड़ों रुपये जमा होने की सूचना पर वह हक्का बक्का रह गये. गरीब फूलो राय का कहना है कि उसके पास खेती लायक जमीन भी नहीं है.

महाजन से बटाई में जमीन लेकर बामुश्किल से एक बीघा की खेती करके परिवार का गुजर बसर कर रहा है. वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रायकीनारी शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने कहा है कि फूलो राय का बैंक खाता लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय पड़ा हुआ है. बैंक के खाते में इतनी बड़ी राशि होने की जानकारी अभी मिली है. इस संदर्भ में जांच किया जा रहा है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल उसके परिचालन पर रोक लगा दी गई है.

टॅग्स :झारखंडभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो