लाइव न्यूज़ :

भगवान की भक्ति में डूबा बंदर, मगन होकर ऐसा किया कीर्तन, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 15, 2021 19:02 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जिसमें एक प्यारा सा बंदर भरज-कीर्तन करता नजर आ रहा है और मंडली के बीच बैठकर करताल बजा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देभक्ति की धुन में रंगे बंदर ने बजाई करताल

मुंबई : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । कभी ये वीडियोज आपको खूब हंसाते हैं तो कभी ये वीडियोज देखकर आप हैरानी में पड़ जाते हैं । अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें एक बंदर भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है । 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग कीर्तन करते हुए दिखाई दे हैं ।  साथ ही साथ बंदर भी उस वीडियो में नजर आ रहा है । वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर भक्ति के आनंद में डूब कर करताल बजा रहा है । वो अपने दोनों हाथों से करताल को बजा रहा है । इस बंदर को देख सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं । 

https://www.facebook.com/pankaj.parashar.39/videos/5144743348874286/?t=27

इस वीडियो में एक बंदर बड़े ही आसानी से करताल बजा रहा है । उसके इस अंदाज को सभी बेहद पसंद कर रहे हैं ।  वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बंदर करताल के साथ लोगों के बीच मौजूद है । इतना ही नहीं  वह करताल के साथ सुर में सुर मिला रहा है । ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है  । साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये बंदर और कोई नहीं बल्कि भगवान हनुमान का रूप है । 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया है । वीडियो को आप सभी पंकज पाराशर नाम फेसबुक पेज पर देख सकते हैं । वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । साथ ही आपको बता दें इस वीडियो को 22 हजार लोगों ने शेयर किया है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो