लाइव न्यूज़ :

'फ्री कश्मीर' नारे पर फड़नवीस का सवाल भरा ट्वीट, 'उद्धव जी क्या आप फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान को अपनी नाक के नीचे बर्दाश्त करने वाले हैं?'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 7, 2020 01:21 IST

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) मामले को लेकर मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी एक तख्ती थामे नजर आईं, जिस पर लिखा था "फ्री कश्मीर"।

Open in App
ठळक मुद्देJNU हिंसा: जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।जेएनयू हिंसा मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) मामले को लेकर मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर  विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी एक तख्ती थामे नजर आईं, जिस पर लिखा था "फ्री कश्मीर"। जिसके बाद ट्विटर पर "फ्री कश्मीर" का हैशटैग ट्रेंड में भी आया। फड़नवीस ने इसको लेकर ट्वीट किया और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार पर भी तंज कसा है। फड़नवीस का ये ट्वीट वायरल हो गया है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

देवेंद्र फड़नवीस ने ट्विटर पर सवाल किया, "आखिर विरोध वास्तव में किस लिए है?, "फ्री कश्मीर " के नारे क्यों? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? सीएमओ से 2 किमी पर आजादी गिरोह द्वारा फ्री कश्मीर के नारे कैसे लगाए जा रहे है? उद्धव जी क्या आप फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान को अपनी नाक के नीचे बर्दाश्त करने वाले हैं?" 

"फ्री कश्मीर" वाले विरोध प्रदर्शन की वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी जारी की है।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। 

हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए।  जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। 

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मुंबईउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो