लाइव न्यूज़ :

उद्धव के CM बनने के बाद फड़नवीस ने किया पहला तंज भरा ट्वीट, तो लोगों ने कहा- 'आप हमारे लिए आज भी सीएम हैं लेकिन...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 11:54 IST

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर शिवसेना, कांग्रेस, एनसीरी की नई सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कल उद्धव की पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों की राहत पर चर्चा नहीं की बल्कि बहुमत को लेकर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे को सीएम बनने के लिए भी ट्वीट कर बधाई दी है।महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस से मिलाकर बनी महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पहला तंजभरा ट्वीट किया है। बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगर इस सरकार के पास बहुमत है, तो चुपके से सदन बुलाने का फैसला क्यों? प्रोटेम स्पीकर को असंवैधानिक तरीके से बदलने की कोशिश क्यों? अपने ही विधायकों पर इतना अविश्वास क्यों किया रहा है?। फड़नवीस ने ट्वीट में यह भी कहा है कि पहली कैबिनेट में सरकार ने किसानों की राहत पर चर्चा नहीं की बल्कि बहुमत को लेकर चर्चा की।  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे को सीएम बनने के लिए भी ट्वीट कर बधाई दी है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में फड़नवीस ने लिखा, जब बीजेपी ने अपना विरोध और विकास के मोर्चे पर कई तरह के प्रदर्शनों और दावों की घोषणा की है, तो क्यों आप छिपें और डरें थे,महाराष्ट्र को चाहिए जवाब! 

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के ट्वीट पर कई यूजर ने कमेंट किया है कि आप हमारे लिए अब भी सीएम हैं और आप हमारे दिलों में राज करते हैं।

लेकिन इसी के साथ कई यूजर ने देवेंद्र फड़नवीस से ये भी कहा है कि आप अब सिर्फ महाराष्ट्र नहीं बल्कि पूरे देश के नेता हैं, इसलिए आपको हिंदी में भी ट्वीट करना चाहिए।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

वहीं एक यूजर का कहना है कि देवेंद्र फड़नवीस महा विकास अघाड़ी सरकार को लेकर एक बड़ा संकेत दे रहे हैं। 

उद्धव ठाकरे के साथ तीनों दलों में दो-दो नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली

उद्धव ठाकरे ने सीएम पद और उसके साथ ही शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, कांग्रेस के मंत्री बालासाहेब थोराट और नितिन राउत और राकांपा के मंत्री छगन भुजबल और जयंत पाटिल ने भी शपथ ली। शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम शपथग्रहण समारोह में तीनों दलों में प्रत्येक से दो-दो नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम पद की शपथ लेने के बाद सहयाद्री गेस्ट हाउस में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, कांग्रेस के मंत्री बालासाहेब थोराट और नितिन राउत और राकांपा के मंत्री छगन भुजबल और जयंत पाटिल दक्षिण मुंबई में बैठक के आयोजन स्थल पर आते हुए नजर आए। 

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। अजित पवार ने बीजेपी को भरोसा दिलाया था कि वह 36 विधायकों का समर्थन दिलवाएंगे।

महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल