लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: होमवर्क नहीं करने पर महिला ने 5 साल की बेटी के हाथ-पैर बांध प्रचंड गर्मी में छत पर लिटाया

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2022 07:36 IST

दिल्ली में पांच साल की बेटी को मां ने चिलचिताली धूप में भरी दोपहरी में हाथ-पैर बांध का छत पर लिटा दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और परिवार से पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का मामला, मां ने होमवर्क नहीं करने पर बच्ची को भरी दोपहरी में छत पर लिटाया।दिल्ली पुलिस के अनुसार उसने परिवार और घर की पहचान कर ली है और उचित कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार मां ने बताया कि उसने 5 से 7 मिनट के लिए बच्ची को छत पर रखा था फिर नीचे ले आई।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, दिल्ली में एक घर की छत पर चिलचिलाती धूप में पांच साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे गर्म फर्श पर लिटा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे की मां ने उसे स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं करने के लिए सजा दी थी।

पुलिस को मामले में पहले सूचना मिली कि वीडियो करावल नगर मोहल्ले का है। हालांकि पुलिस को वहां घटना से जुड़ा कुछ नहीं मिला। बाद में पता चला कि वीडियो तुकमीरपुर के खजूरी खास इलाके का है। इसके बाद घर को ट्रैक किया गया।

वायरल वीडियो में बच्ची को घर की छत पर रस्सी से बंधा हुआ देखा जा सकता है, जो गर्मी के बीच खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। बच्चे को दर्द से चीखते हुए सुना जा सकता है क्योंकि चिलचिलाती गर्मी के कारण उसकी त्वचा जल रही है।

वहीं, बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को होमवर्क पूरा नहीं करने पर पांच-सात मिनट की सजा दी थी और बाद में वह बच्चे को नीचे ले आई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद उसने परिवार का पता लगाया।

दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट किया, 'एक घर की छत पर बंधी एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उसकी पहचान और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। बच्ची के परिवार की पहचान की गई है और उचित कार्रवाई की जा रही है।'

इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सुनील नाम के एक शख्स के हवाले से बताया कि घटना 2-3 जून के आसपास की है। शख्स ने कहा, 'वह मेरी भतीजी है। 2-3 जून के आसपास की घटना है। मुझे पता चला कि वह (बच्चों के साथ) खेल रही थी, जब उसकी माँ यह कहकर घर ले गई कि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया है।'

टॅग्स :दिल्ली समाचारवायरल वीडियोदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'