लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, जिन्हें जेल में होना चाहिए, वो टीवी पर बैठकर उपदेश दे रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 08:02 IST

दिल्ली में हुई हिंसा में 38 लोगों की मौत हुई है. करीब 200 लोग घायल हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने 27 फरवरी को देर रात कहा है कि पिछले 36 घंटे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है.दिल्ली पुलिस ने अब तक 514 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, हालात में सुधार देखकर शुक्रवार (28 फरवरी) को दस घंटे की ढील दी जाएगी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा-144 लागू है

दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी है। दिल्ली पुलिस ने खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा के हत्या के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन पर एफआईआर दर्ज किया है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है।

संजय सिंह ने ट्वीट किया, "जब स्थितियां सामान्य हो रही हैं तो फिर से आग लगाने की कोशिशें शुरू हो गई है भाजपाई अपने ऊपर लगे दंगों का दाग छिपाने के लिए झूठें आरोपों का सहारा ले रहे हैं कपिल मिश्रा जैसे जिन दंगाइयों को जेल में होना चाहिये था वो टीवी पर उपदेश दे रहे हैं।"

 

हाई कोर्ट ने कहा “भड़काऊ बयान देने वालों पर FIR कब होगी?” कपिल मिश्रा प्रवेश वर्मा अनुराग ठाकुर पर FIR कब होगी? कब BJP इनको सस्पेंड करेगी?— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2020

एक अन्य ट्वीट में आप नेता ने लिखा,  "हाई कोर्ट ने कहा “भड़काऊ बयान देने वालों पर एफआईआर कब होगी?” कपिल मिश्रा प्रवेश वर्मा अनुराग ठाकुर पर एफआईआर कब होगी? कब बीजेपी इनको सस्पेंड करेगी?

जब स्थितियाँ सामान्य हो रही हैं तो फिर से आग लगाने की कोशिशें शुरू हो गई है भाजपाई अपने ऊपर लगे दंगों का दाग छिपाने के लिए झूठें आरोपों का सहारा ले रहे हैं कपिल मिश्रा जैसे जिन दंगाइयों को जेल में होना चाहिये था वो TV पर उपदेश दे रहे हैं।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2020

आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ 28 फरवरी को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शर्मा के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंकित शर्मा दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में एक नाले में बुधवार को मृत पाये गये थे, जहां वह रहते थे। 

आरोपी पार्षद को आप ने किया निलंबित

 आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस जांच पूरा होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीदिल्ली हिंसाकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो