लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मकान का सपना पूरा, लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को पत्र लिखकर जताया आभार, प्रधानमंत्री ने शेयर किया लेटर, यहां पढ़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2023 14:07 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्र पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के घर मिले हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकुसुम लता, रेशमा और दंपत्ति काकोली व संजय मैत्रा की ओर से लिखे गए पत्र भी साझा किए।महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।कोविड-19 रोधी टीके मुहैया कराने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के तहत राजधानी दिल्ली की उन लाभार्थी महिलाओं के प्रति आभार जताया जिन्होंने उन्हें पत्र लिखकर मकान मिलने की अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्र पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के घर मिले हैं।’’ प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के साथ चेतना, कुसुम लता, रेशमा और दंपत्ति काकोली व संजय मैत्रा की ओर से लिखे गए पत्र भी साझा किए।

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। मोदी ने कहा, ‘‘वे बताती हैं कि कैसे इस योजना के जरिए उनका अपने मकान का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान हुआ है। पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार!

हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।’’ पत्र में लाभार्थियों ने मकान मिलने के साथ साथ मुफ्त में कोविड-19 रोधी टीके मुहैया कराने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने नवंबर 2022 में झुग्गी-झोपड़ी वासियों के पुनर्वास के लिए दिल्ली के कालकाजी में ‘यथास्थान झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना’ के अंतर्गत बनाए गए 3024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया था। उन्होंने भूमिहीन कैंप के पात्र लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल