लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, खाना भी खाया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 20:43 IST

कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकरोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है।मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उस सब्जी विक्रेता से मुलाकात की, जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था। राहुल गांधी ने रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया।

 

कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है।

विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’’ रामेश्वर दिल्‍ली में सब्‍जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्‍वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो