लाइव न्यूज़ :

घर में लगे एयर कंडीशनर से अजीब अवाज, मालिक जब पास गया तो उड़ गए होश, जानें क्या था मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2021 20:44 IST

एसी के काम नहीं करने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसमें झांक के देखा तो वह चौंक गए। एक्जॉस्ट ट्यूब के जरिए एक अजगर एसी में घुस गया था और वहां फंस गया।

Open in App
ठळक मुद्देवन्यजीव संरक्षण संगठन ‘ वन्यजीव एसओएस’ की हेल्पलाइन को दी।ठीक पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।संगठन के कर्मियों ने जाल काटकर सांप को मुक्त कराया।

नई दिल्लीः दिल्ली के छतरपुर में एक घर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) से दो फुट लंबा अजगर बरामद हुआ।

दरअसल, एसी के काम नहीं करने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसमें झांक के देखा तो वह चौंक गए। एक्जॉस्ट ट्यूब के जरिए एक अजगर एसी में घुस गया था और वहां फंस गया। परिवार ने तत्काल इसकी जानकारी गैर लाभकारी वन्यजीव संरक्षण संगठन ‘ वन्यजीव एसओएस’ की हेल्पलाइन को दी।

संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम के दो सदस्यों ने तत्काल संबंधित परिवार के घर पहुंचकर एसी यूनिट को बाहर निकाला, उसके पुर्ज़े अलग किए और फिर फंसे सांप को बाहर निकाला। इसके बाद सांप की जांच की गई और ठीक पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

वहीं दिल्ली के वसंत कुंज में राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान (एनआईपीजीआर) के उद्यान में लगे जाल में पांच फुट लंबा धामण सांप फंस गया। सांप ने बाहर निकलने का खूब प्रयास किया लेकिन वह और फंसता चला गया। बाद में संगठन के कर्मियों ने जाल काटकर सांप को मुक्त कराया।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी