लाइव न्यूज़ :

'गृह मंत्रालय का आदेश सीधे मारो गोली', दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जाने वायरल वीडियो का सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 09:19 IST

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसकी जमानत हो गई। राकेश त्यागी के इससे पहले भी कई वीडियो वायरल बना चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी हिंसा के बाद त्यागी ने अपनी कार में बैठकर एक वीडियो बनाया जो कि वायरल हो गया है। राकेश त्यागी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के कई वीडियो वायरल हुए। इसमें कुछ वीडियो पुलिस के समर्थन में थे तो वहीं कुछ उनके हिंसक कार्रवाई को लेकर भी थे। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स यह कहते हुए दिख रहा है कि उन्हें गृह मंत्रालय से आदेश मिला है कि जो उन्हें पत्थर मारेगा वह उसे गोली मार दें। वीडियो में शख्स यह भी दावा कर रहा है कि जो भी शख्स उसे पत्थर मारेगा, उस पत्थर को वह राम मंदिर में लगाएंगे। वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। 

वीडियो क्योंकि  दिल्ली पुलिस के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है तो दिल्ली पुलिस ने इसकी जांच की। दिल्ली पुलिस ने जब पता लगाया कि शख्स कौन है तो, पता चला कि उसका नाम राकेश त्यागी है और वह फिलहाल दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर नहीं है। राकेश त्यागी 2014 से पहले दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल था। 2014 में राकेश त्यागी ने किसी वजह से वीआरएस दिया था। राकेश त्यागी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है

राकेश त्यागी के इससे पहले भी कई वीडियो वायरल बना चुका है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी हिंसा के बाद त्यागी ने अपनी कार में बैठकर एक वीडियो बनाया जो कि वायरल हो गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसकी जमानत हो गई है। हालांकि पुलिस ने राकेश त्यागी का मोबाइल, लैपटॉप, पुलिस की वर्दी आदि सब जब्त कर लिया है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया और वायरल वीडियो 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोदिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी