लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस के इनकार के बाद भी वीडियो वायरल, दावा- पुलिस हाथ में बंदूक लिए दिखी, गोलियों की आ रही है आवाज

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2019 09:45 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। जामिया के छात्र नागरिकता कानून का विरोध कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस ने हिंसा के बाद साफ-साफ जोर देकर कहा था कि उन्होंने जामिया में गोली नहीं चलाई है। 

नागरिकता कानून के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के विरोध में चले प्रदर्शनों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जामिया में रविवार (15 दिसंबर) को विरोध रोकने के लिए फायरिंग किया गया था। जिसको लेकर वीडियो वायरल किया जा रहा है। कई मीडिया संस्थान ने यह भी दावा किया है कि दिल्ली पुलिस के हाथ में बंदूक जामिया कैंपस में बंदूक भी देखी गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने हिंसा के बाद साफ-साफ जोर देकर कहा था कि उन्होंने जामिया में गोली नहीं चलाई है। 

वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि इन वीडियो की जांच की जाएगी। हालांकि ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि इस दावे के साथ वायरल वीडियो के बारे में  जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का भी जवाब नहीं आया है। 

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर इलाके में रविवार को कभी भी किसी छात्र या प्रदर्शनकारी पर गोली नहीं चलाई। जहां तक टेलीविजन चैनल पर दिखाए गए वीडियो का सवाल है, जब दिल्ली पुलिस ने फायर ही नहीं किया था तो वीडियो का क्या लेना देना है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें जामिया के तीन छात्रों का भी नाम है। रविवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है।

विश्वविद्यालय में रविवार को उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी जिसमें चार डीटीसी बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिसट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो