लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में वीडियो डालना पड़ा महंगा, महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2021 13:44 IST

दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में एक महिला हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे पोस्ट करना गलत है।लिसकर्मियों को तब महंगा पड़ा जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया है।जवाब मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जा सकती है।

नई दिल्लीः नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) उषा रंगनानी द्वारा 7 जून को जारी नोटिस में कहा गया है कि “यह देखा गया है कि मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शशि और कांस्टेबल विवेक माथुर ने लॉकडाउन के दौरान अपने आधिकारिक कर्तव्यों का नहीं पालन करते हुए कई मनोरंजन वीडियो तैयार किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे पोस्ट करना गलत है। ”

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने के दौरान कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किया। सोमवार को जारी नोटिस के मुताबिक, मॉडल टाउन पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शशि और कांस्टेबल विवेक माथुर ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की ड्यूटी के दौरान वर्दी में कई मनोरंजक वीडियो बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।

एक बॉलीवुड गीत पर फिल्माये गये विडियो में माथुर बिना मास्क पहने दिखाई दिए और दोनों पुलिसकर्मियों ने सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया। नोटिस में इनके आचरण को आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के खिलाफ करार दिया गया। मामले पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने दोनों से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

टॅग्स :दिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो