लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने बुजर्ग महिला को गोद में उठाकर पहुंचाया वैक्सीनेशन सेंटर, आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट कर कही ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 18, 2021 16:17 IST

देश में कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार लोगों से वैक्सीनेशन अभियान में भाग लेने की अपील कर रही है लेकिन कुछ बुजुर्ग लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है । ऐसे में पुलिस के जवान ने महिला को गोद में उठाकर वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाया ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस जवान बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर ले गया वैक्सीनेशन सेंटर , उसके बाद घर भी छोड़ापुलिसकर्मी ने महिलो को व्हीलचेयर पर बिठाकर पूरी की वैक्सीनेशन प्रक्रियाआईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस सेवा में हूं , जिसके इतने नेक सिपाही और जवान है

दिल्ली :  भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं  । साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी प्रतिदिन 4 हजार से ज्यादा आ रहा है । ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है और सरकार ने लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है । हमारे देश में अब तक तीन स्तर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण में कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया गया था ।

वहीं दूसरे चरण में 45 से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है और वही अब तीसरे चरण में 18 से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है । ताकि जल्द से जल्द पूरी आबादी को वैक्सीनेट किया जा सके लेकिन कई बुजुर्ग लोग ऐसे भी हैं ,  जिनको वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है । उनकी मदद पुलिस कर रही है । ऐसे ही एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । यहां एक   पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को गोद में उठाया और वैक्सीन सेंटर तक ले गया । साथ ही महिला को  वापस घर भी छोड़ा । 

 न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने तीन तस्वीरें शेयर और बताया कि दिल्ली   में  एक बुजुर्ग महिला चल नहीं पा रही थी । ऐसे में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल कुलदीप उनकी  मदद के लिए आगे आए । वह महिला को गोद  में घर से वैक्सीन सेंटर ले गए । वैक्सीन सेंटर में भी उन्होंने बुजुर्ग महिला की पूरी मदद की । उन्होंने महिला को व्हीलचेयर पर बैठाया  और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुजुर्ग महिला को घर  भी छोड़ा ।

साथ ही आईपीएस ऑफिसर अंकिता शर्मा ने भी तस्वीरों को शेयर करते हुए पुलिसकर्मी की तारीफ की और लिखा, ' मुझे गर्व है कि मैं इस सर्विस से हूं , जिसके इतने नेक दिल सिपाही  और जवान है।' इसके अलावा एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेरे विचार से हमें बुजुर्गों के लिए डोर टू डोर वैक्सीनेशन शुरू करना चाहिए । इसकी मदद से हम इस महामारी में कई लोगों की जान बचा सकते हैं ।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'